ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) में 19वीं रैंक लेकर काशी की आयुषी ने यूपी टॉप कर लिया है। आयुषी अब दिल्ली कीेे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी करेंगी। 120 सीट के लिए 25 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस सफलता का श्रेय आयुषी ने अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है। रिजल्ट आने के दौरान आयुषी ने माता-पिता के साथ जश्न का एक वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
130 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 130 लड़कियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने दिया।
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की सीनियर प्रशिक्षक सेंसई ज्योति सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को कराटे के माध्यम से बेसिक किक पंच, ब्लॉक के साथ-साथ आत्मरक्षा की बेसिक तकनीकी का अभ्यास कराया गया। ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक कशिश पटेल, खुशी कुमारी, साक्षी तिवारी, पूजा विश्वकर्मा आदि ने छात्राओं से विपरीत परिस्थितियों में मानव शरीर के कमजोर भाग पर प्रहार करके खुद को बचाने की तकनीकी का अभ्यास कराया।































