ब्लिट्ज ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे अलीगढ़-हाथरस के 64 गांवों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे के लिए पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, उद्यान विभाग सहित चार विभागों ने संयुक्त ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अवार्ड घोषित किया जाएगा। एक्सप्रेस वे का निर्माण मार्च 2025 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। 65 किमी लंबे फोरलेन एक्सप्रेसवे निर्माण पर 3200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। आगरा-अलीगढ़ के बीच बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की घोषणा डेढ़ वर्ष पूर्व की गई थी। यह एक्सप्रेस-वे यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित खंदौली टोल प्लाजा से जुड़ेगा। इसके लिए कुल 390 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। वहीं अलीगढ़ जनपद में 69.1623 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत होगी जिसमें कुल 321 गाटा चिन्हित किए गए हैं। इस पूरे हाईवे में कुल एक रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर व 55 अंडरपास बनने हैं।
नए हाईवे के प्रमुख बिंदु
-जेवर एयरपोर्ट के लिए विकल्प मार्ग और अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को आगरा से जोड़ेगा।
-अलीगढ़ से हाथरस जनपद होते हुए आगरा जिले के खंदौली तक पहुंचेगा हाईवे।
• एक्सप्रेस-वे बन जाने से अलीगढ़ से आगरा तक की दूरी ढाई घंटे की जगह एक घंटे में पूरी होगी। पर्यटन, व्यापार की दृष्टि से एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बसावट होगी।
इन गांवों से गुजरेगा
अलीगढ़ – कोल तहसील-हाजीपुर चौहटा, दयानतपुर, रसीला, बढ़ौली फतेह खां, मनोहरपुर कायस्थ, मईनाथ, समस्तपुर कीरत इगलास तहसीस- पढ़ील, बैरमगढ़ी, तोछीगढ़, कनौरा, असरोई हाथरस-सासनी तहसील-संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिघर्र, देदामई, नहलोई, विधेपुर, जसराना, लढ़ौता, जिरोली, मोहरिया, नगला गढू, बसगोई, छोड़ा गड़उआ, हर्दपुर, गढ़ी नंदराम हाथरस तहसील-बीछीया, मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरांत, धतूरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, विशुनदास, केशरगढ़ी, मगंतई, दौलताबाद, रामगढ़, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाईया नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द कला।