• Latest
BJP's tsunami in Maharashtra municipal elections

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की सुनामी

January 17, 2026
Aussie skipper Marsh suffers injury in T20 World Cup

Aussie skipper Marsh suffers injury in T20 World Cup

February 11, 2026
Medicinal plants to drive Viksit Bharat vision Jadhav

Medicinal plants to drive Viksit Bharat vision: Jadhav

February 11, 2026
hiring

Quick commerce white collar hiring jumps 21 pc

February 11, 2026
jitendra

India has 400 space startups, investment over $500m: Jitendra

February 11, 2026
Abhishek Sharma hospitalised with stomach infection

Abhishek Sharma hospitalised with stomach infection

February 11, 2026
Apparel sector’s outlook upgraded to stable after US deal

Apparel sector’s outlook upgraded to stable after US deal

February 11, 2026
RBI

RBI raises ceiling for unsecured loans of UBCs

February 11, 2026
10 killed in mass-shooting in Canadian school

10 killed in mass-shooting in Canadian school

February 11, 2026
US walks back on pulses claims in factsheet on India trade deal

US walks back on pulses claims in factsheet on India trade deal

February 11, 2026
World body grants full membership to Indian Amateur Boxing Federation

World body grants full membership to Indian Amateur Boxing Federation

February 10, 2026
Defence Procurement Board approves proposal to acquire 114 Rafale jets

Defence Ministry likely to clear buying 114 Rafale fighters

February 10, 2026
medical

SC issues notice on PIL to exclude doctors from CPA

February 10, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की सुनामी

बीएमसी समेत 29 में 23 निगमों में विपक्ष का सफाया

by Blitz India Media
January 17, 2026
in Hindi Edition
BJP's tsunami in Maharashtra municipal elections
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन ने एकतरफा जीत के अनुमानों को सही साबित करके दिखाया है। 29 नगर निगमों में से 23 में भगवा का ही जादू दिखाई दिया। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर निर्णायक बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पा लिया है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन ने भारी बढ़त लेकर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल को सही ठहरा दिया। बीएमसी में ठाकरे राज की समाप्ति हो गई है। उद्धव व राज ठाकरे का संगम कोई कमाल नहीं दिखा पाया।

लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं। चंद्रपुर में भी कांग्रेस लीड पर रही।

YOU MAY ALSO LIKE

विश्व का केंद्र बिंदु बना भारत

बजट 2026 का सबसे बड़ा संदेश टैक्स के खौफ से आजादी, गलती पर जेल नहीं

नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग शुरू हो गई थी। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी।
893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है

चार साल से चुनाव न होने से पद खाली है। 30 साल से इस पर शिवसेना का कब्जा था। भाजपा व उसके सहयोगी दलों, शिवसेना शिंदे व एनसीपी(अजीत पवार) की जीत के बाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक भाजपा कार्यालयों में जश्न कि माहौल रहा।

एकनाथ शिंदे बोले- जनता ने डेवलपमेंट का ब्रांड चुना, निगेटिविटी नकारी
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। बीएमसी में बीजेपी-शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मुंबईवासियों को इसके लिए बहुत धन्यवाद है। जनता का बीजेपी, शिवसेना पर भरोसे किया है। हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं। लोग विकास चाहते हैं। जनता इमोशन की राजनीति में नहीं फंसती है। जनता ने नकारात्मकता की राजनीति को नकारा है।

भाजपा अब 20–25 सालों तक शासन करेगी
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, भाजपा अब 20–25 सालों तक शासन करेगी। ‘महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में महायुति को जो सफलता मिली है, वह पीएम मोदी पर जनता के भरोसे को दिखाती है।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीएमसी चुनावों पर किए गए ट्वीट पर वे कहते हैं, ‘राहुल गांधी और पूरे विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए। स्याही कहां जाती है। 2011 में जब वे सत्ता में थे तब स्याही ठीक थी, लेकिन 2025–26 के चुनावों में वह काम नहीं करती।’

BJP's tsunami in Maharashtra municipal elections

ठाकरे परिवार का शासन अब इतिहास बन चुका
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, ‘ठाकरे परिवार का शासन अब इतिहास बन चुका है। एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है और इस नए दौर में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई की जनता को वह सब मिलेगा, जिसकी उसे उम्मीद थी। विकास कार्य सबसे बड़ा मुद्दा रहा। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान उद्धव ठाकरे ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए जिस तरह समझौते किए, उससे लोगों को समझ में आ गया कि भारत और मुंबई की सुरक्षा व विकास कौन कर सकता है।’

मिलिंद देवड़ा बोले- मुंबई की राजनीति में सिर्फ दो भाई
बीएमसी चुनाव पर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुंबई की जनता ने ड्रामे की राजनीति नहीं, बल्कि बदलाव, जवाबदेही और विकास के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि आज मुंबई की राजनीति में सिर्फ दो भाई हैं देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे उनका सरनेम ‘विकास’ है। मतदाताओं की उंगली पर लगी स्याही को लेकर विपक्ष के आरोपों पर देवड़ा ने कहा कि उनकी उंगली पर अब भी स्याही लगी है, जबकि वे अक्सर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम, मतदाता सूची और अब स्याही पर आरोप लगाना विपक्षी दलों के अंदरूनी लोकतंत्र की कमी को छिपाने के बहाने हैं।

राहुल नार्वेकर बोले- जनादेश के लिए जनता का धन्यवाद
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा- यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है। यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है।

मंत्री राणे बोले- महायुति के कब्जे में ज्यादा मेयर सीटें
महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भाजपा और शिवसेना की बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि ‘जय श्रीराम’ और ‘आई लव महादेव’ की सोच रखने वाले लोग और महायुति से जुड़े लोग मेयर पदों पर काबिज होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये रुझान राज्य के शहरी इलाकों में महायुति गठबंधन की विचारधारा और कार्यशैली के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं।
सीएम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण से बात की और नगर निगम चुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।

तरुण चुघ बोले- महाराष्ट्र की जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा- आज जश्न का दिन है। महाराष्ट्र में सभी नगर समितियों और नगर निगमों के लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत साफ दिखाती है कि लोग पाकिस्तान की सेना की धुन पर नाचने वालों को अपने वोटों से सबक सिखा रहे हैं। यह नतीजा राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है।

बीजेपी नेता बोले- जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों का धन्यवाद
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली बढ़त पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आप सभी ने देखा कि आज बीजेपी गठबंधन ने बीएमसी चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। यह जीत दिखाती है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने केरल नगर निगम चुनावों में तिरुवनंतपुरम में पहली बार बहुमत हासिल किया। आज बीजेपी-एनडीए-महायुति को बीएमसी चुनावों में अभूतपूर्व जीत मिली है, जो शायद एशिया का सबसे बड़ा नगर निगम है। बीजेपी इस जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों का धन्यवाद करती है।

विकास का वादा पूरा हो रहा
बीएमसी चुनावों पर मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुंबई के विकास के लिए हमने जो वादा किया था, वह पूरा हो रहा है। महायुति की मुंबई में बड़े अंतर से जीत इसी का परिणाम है।

फडणवीस बोले- भाजपा ने फिर एक बार इतिहास रच दिया
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और पार्टी गठबंधन की भारी जीत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भाजपा ने राज्य में एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। यह जीत भाजपा के विकास और प्रगति सुनिश्चित करने वाले विजन में लोगों के भरोसे को दिखाती है। मुंबई में भाजपा ऑफिस पहुंचे सीएम फडणवीस का पार्टी नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। फडणवीस ने कहा कि इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार।

नरेंद्र मोदी
@narendramodi
थैंक यू महाराष्ट्र
राज्य के लोगों ने एनडीए के पब्लिक वेलफेयर और गुड गवर्नेंस के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है।
अलग-अलग म्युनिसिपल चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि एनडीए का महाराष्ट्र के लोगों के साथ रिश्ता और मजबूत हुआ है। लोग हमारी परफॉर्मेंस के अनुभव और डेवलपमेंट के विजन से प्रभावित हुए हैं। मैं महाराष्ट्रवासियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। यह वोट तरक्क ी को और तेज करने वाला है, राज्य से जुड़ी शानदार संस्कृति का जश्न है।

अमित शाह
@AmitShah
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की विकास नीति पर है।
यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार।

Previous Post

भारत-जर्मनी के बीच 4 ऐतिहासिक समझौते

Next Post

फरीदाबाद में 156 करोड़ के अमृत सीवर प्रोजेक्ट का रुका काम फिर शुरू

Related Posts

भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील...
Hindi Edition

विश्व का केंद्र बिंदु बना भारत

February 7, 2026
The biggest message of Budget 2026 is freedom from the fear of taxes, and no jail time for mistakes.
Hindi Edition

बजट 2026 का सबसे बड़ा संदेश टैक्स के खौफ से आजादी, गलती पर जेल नहीं

February 7, 2026
sitaraman on budject day
Hindi Edition

विकास और सुधार का संतुलित रोडमैप

February 7, 2026
A bumper budget for 'VB-G Ram Ji'.
Hindi Edition

‘वीबी-जी राम जी’ के लिए बंपर बजट

February 7, 2026
The country's second 'NIMHANS' will be built in North India.
Hindi Edition

उत्तर भारत में देश का दूसरा ‘निम्हंस’ बनेगा

February 7, 2026
Wingo app banned, over 50 YouTube videos blocked.
Hindi Edition

विंगो एप पर पाबंदी, 50 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो ब्लॉक

February 7, 2026

Recent News

Aussie skipper Marsh suffers injury in T20 World Cup

Aussie skipper Marsh suffers injury in T20 World Cup

February 11, 2026
Medicinal plants to drive Viksit Bharat vision Jadhav

Medicinal plants to drive Viksit Bharat vision: Jadhav

February 11, 2026
hiring

Quick commerce white collar hiring jumps 21 pc

February 11, 2026
jitendra

India has 400 space startups, investment over $500m: Jitendra

February 11, 2026
Abhishek Sharma hospitalised with stomach infection

Abhishek Sharma hospitalised with stomach infection

February 11, 2026
Apparel sector’s outlook upgraded to stable after US deal

Apparel sector’s outlook upgraded to stable after US deal

February 11, 2026
RBI

RBI raises ceiling for unsecured loans of UBCs

February 11, 2026
10 killed in mass-shooting in Canadian school

10 killed in mass-shooting in Canadian school

February 11, 2026
US walks back on pulses claims in factsheet on India trade deal

US walks back on pulses claims in factsheet on India trade deal

February 11, 2026
World body grants full membership to Indian Amateur Boxing Federation

World body grants full membership to Indian Amateur Boxing Federation

February 10, 2026
Defence Procurement Board approves proposal to acquire 114 Rafale jets

Defence Ministry likely to clear buying 114 Rafale fighters

February 10, 2026
medical

SC issues notice on PIL to exclude doctors from CPA

February 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy
  • Sitemap

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Go to mobile version