ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी पाने का आप के पास गोल्डन चांस है। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 976 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
1. जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पद
2. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल): 199 पद
3. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल): 208 पद
4. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद
5. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 31 पद
योग्यता – 1. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 27 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
2. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या एमसीए डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का वेतन- जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40,000- 3%- 14,0000 रुपये हर महीने मिलेंगे।













