Site icon World's first weekly chronicle of development news

रामायण वैक्स म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा

Construction of Ramayana Wax Museum completed
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या के पांच कोसी परिक्रमा मार्ग पर पर्यटकों के लिए रामायण वैक्स म्यूजियम आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। नगर निगम की इस परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी के एमडी व विश्व विख्यात वैक्स शिल्पी सुनील कुमार कांडलोर ने बताया कि 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में करीब 10 करोड़ की लागत से रामायण वैक्स म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सभी स्टैच्यू का डिस्प्ले कार्य गैलरी में पूरा हो चुका है जिसमें राम कथा के 40 प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया है। अब इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है।
सुनील कांडलोर ने बताया कि म्यूजियम के लोकार्पण के लिए अयोध्या के डिविजनल कमिश्नर राजेश कुमार व निगम के अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने बताया कि रामायण म्यूजियम का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कांडलोर के मुताबिक, पूरी उम्मीद है कि फरवरी के पहले हफ्ते में म्यूजियम का लोकार्पण हो जाएगा।
इन प्रसंगों का डिस्प्ले
सुनील कुमार ने बताया कि म्यूजियम में रामकथा के 50 मॉडल में 40 वैक्स स्टैच्यू रामायण के विभिन्न प्रसंगों के सीन क्रिएट करने में उपयोग किए गए हैं। इन प्रसंगों का डिस्प्ले-सुनील के मुताबिक म्यूजियम में प्रभु रामजन्म, सीता स्वयंवर, ताड़का बध ,राम हनुमान मिलन, लंका दहन, सीता हरण, अशोक वाटिका में सीता व राज्याभिषेक आदि से जुड़े प्रसंग बेहद सजीव दिखाई देते हैं। गैलरी में इनके राम कथा के प्रसंगों के बैकग्राउंड में पेंटिंग से सीन तैयार किया गया है। वैक्स स्टैच्यू मुंबई कार्यशाला में तैयार किए गए हैं।
यह भी रहेगा परिसर में
रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में कॉफी शाप, मिरर हाउस, हॉरर हाउस, 9 डी मूवी शो, गेम शो हाउस आदि का निर्माण होगा। जिससे यहां पहुंचने वाले देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके और यह उनके मनोरंजन का प्रमुख स्थल बन सके।

Exit mobile version