• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

राजस्थान के किसान जाएंगे नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया व ब्राजील

by Blitz India Media
August 15, 2025
in Hindi Edition
0
Yogi government will give a big gift to the farmers
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान के किसानों के लिए भजनलाल सरकार ने एक जबरदस्त तोहफा दिया है। ये किसान विदेश जाएंगे और वो भी सरकारी खर्चे पर! जी हां, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नॉलेज इनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत प्रदेश के 100 प्रगतिशील किसानों को नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्राज़ील जैसे कृषि तकनीक में अव्वल देशों की 7 दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर भेजने की स्वीकृति दे दी है।
खेतों से निकलकर इंटरनेशनल फॉर्म तक!
खेती में क्रांति लाने की दिशा में यह सरकार का एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इन 100 किसानों में से 80 किसान कृषि क्षेत्र से और 20 किसान डेयरी और पशुपालन क्षेत्र से होंगे।
नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक विदेश यात्रा
किसान 4 देशों की 7 दिवसीय अध्ययन यात्रा पर जाएंगे। वहां वे संरक्षित खेती, ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पंप, फर्टिगेशन, ड्रोन तकनीक, फार्म पोंड और हाईटेक खेती के ऑटोमेशन सिस्टम जैसी तकनीकों का लाइव डेमो देखेंगे और सीखेंगे। साथ ही इन देशों की सफल कृषि सहकारी समितियों और एफपीओ जैसी संरचनाओं का गहन अध्ययन भी करेंगे, ताकि लौटकर अपने गांव में नई क्रांति ला सके।
कौन-कौन जा सकता है विदेश?
अगर आप भी सोच रहे हैं, भाई हम भी जाएंगे क्या? तो इन शर्तों को जान लीजिए।
सामान्य किसानों के पास कम से कम 1 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए। एससी, एसटी और महिला किसानों के लिए यह मापदंड 0.5 हेक्टेयर है। पिछले 10 वर्षों से खेती कर रहे हों। आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रिप इरिगेशन, सोलर पंप, संरक्षित खेती, ड्रोन, फार्म पोंड, डिग्गी आदि का उपयोग करते हों। राज्य सरकार ने 2024-25 के बजट में ‘नॉलेज इनहांसमेंट प्रोग्राम’ की घोषणा की थी। अब इस पर काम शुरू हो चुका है और चयन प्रक्रिया के बाद 100 भाग्यशाली किसान दुनिया की सबसे उन्नत कृषि तकनीकों को नजदीक से देख सकेंगे।
किसान बनेंगे ग्लोबल इनोवेटर
सरकार का कहना है कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक ‘नॉलेज मिशन’ है, जो किसानों को आत्मनिर्भर, आधुनिक और ग्लोबल सोच से लैस करेगा। इससे उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और किसान आर्थिक रूप से और मजबूत होंगे। कुल मिलाकर, अब किसान सिर्फ खेत नहीं जोतेंगे, बल्कि वे विदेश जाकर तकनीक और सफलता की फसल भी काटेंगे। राजस्थान का किसान अब ‘लोकल नहीं, ‘ग्लोबल बनेगा।

Related Posts

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया
Hindi Edition

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया

April 13, 2026
Lionel Messi
Hindi Edition

250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम

April 13, 2026
हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान
Hindi Edition

हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान

April 13, 2026
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Hindi Edition

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

April 13, 2026
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय
Hindi Edition

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

April 13, 2026
modi
Hindi Edition

कल्याणकारी योजनाएं बदल रहीं जीवन

April 13, 2026
Load More
Next Post
rice

पीडीएस में बदलाव : अब चावल खाकर पेट नहीं भरना पड़ेगा

Recent News

McIlroy clinches second Masters title
News

McIlroy clinches second Masters title

by Blitz India Media
April 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Rory McIlroy secured his second Masters title, edging out World No. 1 Scottie Scheffler by a...

Read moreDetails
drone

India, UK tie up to create JTO system for aviation

April 13, 2026
Tejas

GE, IAF to set up engine repair facility

April 13, 2026
Growth

India’s economy in resilient expansionary phase

April 13, 2026
Jannik Sinner

Sinner topples Alcaraz to win title

April 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation