ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। ज्यादातर घरों में सुबह आटा गूंथ लिया जाता है और फिर शाम को उसकी रोटी खाई जाती है या फिर रात का सुबह रोटी-परांठा बनाकर खाया जाता है। फ्रिज में किसी भी चीज को स्टोर किया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक चीजों को रखना और फिर उन्हें खाना, सेहत के लिए काफी बुरा है। फ्रिज में कितने समय तक गूंथा हुआ आटा सही रहता है और कब नहीं खाना चाहिए, चलिए आपको बताते हैं।
पोषक तत्व
गेहूं के आटे में प्रोटीन, स्टार्च, फाइबर, बी-विटामिन, फोलिक एसिड, नियासिन और राइबोफ्लेविन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। आटा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और भारतीय घरों में इसकी रोटी, परांठा, पूड़ी सब बनता है लेकिन फ्रिज में लंबे समय तक अगर आप गुंथा आटा रखते हैं, तो ये आपको नहीं खाना चाहिए। इससे आपको कोई पोषण नहीं मिलेगा।
क्या होता है
आटा लंबे समय तक फ्रिज में रखने और फिर खाने से आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। इसमें केमिकल बनने लगता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आटे में कई ऐसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो नुकसानदायक है।
पेट दर्द
लंबे समय तक रखा आटा खाने से पेट दर्द, गैस, अपच, कब्ज की समस्या हो सकती है। आटे में ऐसे टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बुरे हैं।
एसिडिटी
फ्रिज में गुंथे हुए आटे को रखने में माइकोटॉक्सिन बन जाते हैं, जो एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या पैदा करते हैं।
पोषण में कमी
फ्रिज के आटे से बनी चीजें बस खाने से सेहत को कोई फायदा नहीं होता। इसमें मौजूद हेल्दी न्यूट्रिशन गायब हो जाते हैं।
क्या करें: फ्रिज में आप सुबह आटा रखें तो शाम को बनाकर खा लें या फिर रात में रखें, तो सुबह सेंक लें लेकिन इससे ज्यादा लंबे समय तक गुंथा आटा फ्रिज में स्टोर न करें। इसे खाने से समस्याएं होंगी। साथ ही अगर फ्रिज में रखा आटा काला दिख रहा है या उसमें बदबू आ रही है। तो उसे बिल्कुल न खाएं, वो खराब हो सकता है।































