• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत-ओमान में मुक्त व्यापार समझौता

by Blitz India Media
December 20, 2025
in Hindi Edition
0
india
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत और ओमान ने एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए ) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारत के 98 प्रतिशत निर्यात को ओमान के बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी। इस समझौते से खास तौर पर कपड़ा, कृषि उत्पाद और चमड़ा उद्योग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। इसके बदले में भारत ओमान से आने वाले कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करेगा। इनमें खजूर, मार्बल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद शामिल हैं।
यह समझौता अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू होने की संभावना है। ऐसे समय में यह करार अहम माना जा रहा है, जब भारत को अपने सबसे बड़े निर्यात बाजार अमेरिका में 50 प्रतिशत तक के ऊंचे शुल्क का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री कैस बिन मोहम्मद से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-ओमान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। गोयल ने इस बातचीत को उत्पादक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध पहले से ही मजबूत हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
सोशल मीडिया पर साझा संदेश में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ओमान के बीच बढ़ता आर्थिक जुड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि नेताओं की मौजूदगी में होने वाली आगामी बातचीत से सभ्यतागत रिश्ते गहरे आर्थिक सहयोग के नए अध्याय में तब्दील होंगे।
भारत-ओमान का रिश्ता 70 वर्ष पुराना
यह यात्रा भारत-ओमान के बीच 70 वर्षों के राजनयिक संबंधों के लिहाज से भी खास मानी जा रही है। इससे पहले सुल्तान हैथम बिन तारिक ने दिसंबर 2023 में भारत की राजकीय यात्रा की थी।
भारत और ओमान के बीच के
व्यापारिक रिश्ते कैसे रहे?
आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो भारत और ओमान के बीच व्यापारिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 8.947 अरब डॉलर रहा, जो 2024-25 में बढ़कर 10.613 अरब डॉलर हो गया। दोनों देशों के बीच निवेश संबंध भी मजबूत बने हुए हैं और ओमान में 6,000 से अधिक भारत-ओमान संयुक्त उद्यम संचालित हो रहे हैं। भारत से ओमान में कुल प्रत्यक्ष निवेश करीब 675 मिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल 2000 से मार्च 2025 के बीच ओमान से भारत में 610.08 मिलियन डॉलर का एफडीआई इक्विटी निवेश आया है। हालांकि व्यापार संतुलन ओमान के पक्ष में बना हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में व्यापार घाटा 2.48 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 94.37 मिलियन डॉलर था। इस दौरान ओमान से भारत का आयात 44.8 प्रतिशत बढ़ा, वहीं भारत का निर्यात 8.1 प्रतिशत घटा।
जीटीआरआई ने अपने रिपोर्ट में क्या कहा?
जीटीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित भारत-ओमान व्यापक आर्थिक समझौते (सीईपीए) से भारत के औद्योगिक निर्यात को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसमें बताया गया है कि ओमान में वर्तमान में चुनिंदा उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य से लेकर 100 प्रतिशत तक है। वहीं भारत से आने वाला 80 प्रतिशत से अधिक सामान औसतन लगभग 5 प्रतिशत के शुल्क पर ओमान में प्रवेश करते हैं।
जीटीआरआई ने कहा कि सीईपीए के तहत इन शुल्कों को समाप्त करने या कम करने से ओमान के बाजार में भारतीय औद्योगिक निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होने की संभावना है।

Next Post
'Brewed in India loved by world'

PM Modi’s helicopter fails to land in West Bengal’s Taherpur

Recent News

93 pc of workforce in GCCs is Gen Z, millennials
News

93 pc of workforce in GCCs is Gen Z, millennials

by Blitz India Media
March 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: As India’s GCCs evolve from being identified as back offices to becoming innovation hubs, the workforce...

Read moreDetails
Growth

Nomura forecasts 7 pc growth for India in FY27

March 12, 2026
air-india

Air India, AI Express to operate 58 flights from West Asia

March 12, 2026
Iran allows India-flagged tankers through Hormuz

Iran allows India-flagged tankers through Hormuz

March 12, 2026
Abhishek retains top spot in T20 rankings

Abhishek retains top spot in T20 rankings

March 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation