ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहिमान ने विगत दिवस बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने राज्य के साथ ‘धोखा’ किया है। मंत्री ने आराेप लगाया कि मेसी और अर्जेंटीना की टीम ने केरल में मैच के लिए 250 करोड़ रुपये लिए लेकिन बाद में आने से मुकर गई। केरल सरकार अब कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।
अब्दुरहिमान ने बताया कि उन्होंने कई दौर की बातचीत की और स्पॉन्सर्स जुटाने में भी काफी मेहनत की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीम को भुगतान के लिए करीब ₹250 करोड़ की व्यवस्था करना आसान नहीं था।













