ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। पीएम इंटर्नशिप 2025 दूसरे फेज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca. gov.in पर जाकर अप्लाई करें। कहीं ऐसा न हो इंटर्नशिप पाने का गोल्डन चांस आपके हाथों से निकल जाए। पीएम इंटर्नशिप के दूसरे चरण में कुल 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।
योजना के लिए कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca. gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना मोबाईल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
5. इसके बाद आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और सबमिट कीजिए।
6. इसके बाद भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
योग्यता- 1. 21-24 वर्ष की आयु वर्ग के ऐसे भारतीय युवा योग्य होंगे जो किसी फुल टाइम रोजगार या शिक्षा में शामिल नहीं होंगे।
2. ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए योग्य होंगे।
3. पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख से अधिक होंगी वो योग्य नहीं होगा।
4. यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी करता है तो ऐसे परिवार का युवा योग्य नहीं होगा।
5.आईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, एनआईडी, आईआईआईटी, एनएलयू जैसे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन करने वाले इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे।
6. सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए व मास्टर डिग्री प्राप्त युवा आवेदन नहीं कर सकेंगे।
7. किसी सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे युवा भी इसका लाभ नहीं ले सकेंगे।
8.स्टाईपेंड कितना मिलेगा- अभ्यर्थी को हर महीने पांच हजार रुपये मिलेंगे, जिसमें 4500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये सीएसआर फंड से कंपनी देंगे। इसके अलावा एकमुश्त 6000 रुपये दिए







