ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। एक्टर राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका टाइटल ‘दादा’ रखा गया है।
इसकी जानकारी देते हुए राजकुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “और यह शुरू होता है… एकमात्र दादा।” राजकुमार ने फिल्म के क्लैपरबोर्ड की तस्वीर भी शेयर की। बता दें कि बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि डेट्स की समस्या के कारण फिल्म पूरी होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।













