ब्लिट्ज ब्यूरो
वियनतियान। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओस में क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने सीमा विवाद, व्यापार समझौतों समेत कई मुद्दों आसियान देशों को अहम संदेश दिए। राजनाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण वार्ता के लिए सीमा विवाद सुलझाना भारत की प्रतिबद्धता रही है।
राजनाथ सिंह ने दक्षिण चीन सागर पर भारत का पक्ष भी स्पष्ट किया। भारत ने हमेशा जटिल वैश्विक मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत की वकालत की है।