ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। यूपी में बुधवार 9 जुलाई को पौधरोपण का नया कीर्तिमान बना। प्रदेश में एक दिन में ही 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने आजमगढ़ व गोरखपुर में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान के तहत पौधरोपण किया गया है। इसमें 26 विभागों सहित जनभागीदारी भी शामिल थी। प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या था। अभियान के तहत 37,21,40,925 करोड़ पौधे लगाए गए।































