ब्लिट्ज ब्यूरो
इस लिस्ट में आखिरी नाम राजस्थान का है जहां राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने फॉरेस्टिर मतलब वनपाल के लिए भर्तियां निकाली हैं। यहां 259 पदों पर वैकेंसी निकली है। आपको बता दें कि इसके लिए भी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदक 4 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। आइए अब आपको यह बताते हैं कि कैसे अप्लाई करना है। सबसे पहले आपको rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इतना करने के बाद सिटिजन में रिक्रूटमेंट पोर्टल को चुनना होगा। इतना जब आप कर लेंगे तो फिर आपको वहां अप्लाई पर क्लिक करना होगा और वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बस जरूरी जानकारी भरनी होगी और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
































