• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, March 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इथियोपिया के साथ रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा : पीएम मोदी

by Blitz India Media
December 20, 2025
in Hindi Edition
0
Relations with Ethiopia will get new energy: PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।अदीस अबाबा। चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाए जाएंगे। इससे हमारे संबंध को नई ऊर्जा, गति और गहराई मिलेगी। उन्होंने अपने इथियोपियाई समकक्ष डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय व पारस्परिक हित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
जॉर्डन से अपनी पहली यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रीय भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। जब वे राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे, तो अफ्रीकी देश के पीएम डॉ. अबी अहमद ने खुद उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे पर स्थानीय लोगों ने फिल्म वीर-जारा का गीत, ‘धरती सुनहरी अंबर’ नीला गाकर पीएम मोदी का रंगारंग स्वागत किया। डॉ. अबी ने पीएम मोदी को अपनी कार में हवाई अड्डे से होटल तक पहुंचाया। होटल के रास्ते पर उन्होंने विशेष पहल करते हुए पीएम मोदी को इथियोपिया के विज्ञान संग्रहालय और खूबसूरत फ्रेंडशिप पार्क का दौरा कराया। ये दोनों गंतव्य पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पीएम अबी के समर्थन के लिए धन्यवाद। आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में मित्र देशों का समर्थन बेहद जरूरी है। आज हमें अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे हमारे सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि आज हमने भारत में इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।
दोनों देश विविधता में एकता के प्रतीक
पीएम मोदी ने कहा, भारत-इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क, संवाद और आदान-प्रदान होता रहा है। भाषा और परंपराओं से समृद्ध ये दोनों देश विविधता में एकता के प्रतीक हैं। दोनों देश लोकतांत्रिक शक्तियां हैं जो शांति और मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम वैश्विक दक्षिण के सहयात्री और साझेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय इसे अफ्रीकी कूटनीति का मिलन बिंदु बनाता है। समावेशी विश्व की साझा दृष्टि से प्रेरित होकर, भारत ने 2023 में अफ्रीकी संघ को जी20 का सदस्य बनाना सुनिश्चित किया।
गहरी मित्रता आपसी सम्मान और
सहयोग को करते हैं मजबूतः अली
इथियोपिया के पीएम डॉ. अबी अहमद अली ने कहा, दोनों देशों के बीच व्यापार, कूटनीति, शिक्षा, संस्कृति और यहां तक कि खान-पान और परंपराओं के माध्यम से हजारों वर्षों का गहरा संबंध है। ये संबंध हमारे लोगों के बीच गहरी मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान को मजबूत करते हैं। अली ने पीएम मोदी से कहा, हम आपके इस निरंतर संदेश की सराहना करते हैं कि साझेदारी में अफ्रीका की प्राथमिकताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अफ्रीका के लिए इस तरह के गरिमापूर्ण और सम्मानजनक संदेश बहुत महत्वपूर्ण हैं। आप प्रयास जारी रखें। हम अपने सभी विश्वसनीय मित्रों से इसी तरह के संदेश की अपेक्षा करते हैं।
स्वागत से अभिभूत: पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ भारतीयों से बात भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, इथियोपिया, ऐसे स्वागत के लिए धन्यवाद जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। भारतीय समुदाय ने जबरदस्त गर्मजोशी और प्यार दिखाया। आने वाले समय में भारत-इथियोपिया की दोस्ती और भी मजबूत होगी।
इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले मोदी
पीएम मोदी व इथियोपिया के पीएम डॉ. अबी के बीच ऐसी रही गर्मजोशी। इथियोपिया ने पीएम मोदी को सम्मानित करने में पुरानी परंपराएं तोड़ दीं। पीएम मोदी दुनिया के पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें इथियोपिया ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा। उन्हें दुनिया के 25वां देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को इतने शीर्ष सम्मान हासिल नहीं हुए हैं। पीएम मोदी को यह सम्मान अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।

Next Post
'Brewed in India loved by world'

PM Modi’s helicopter fails to land in West Bengal’s Taherpur

Recent News

Abhishek retains top spot in T20 rankings
News

Abhishek retains top spot in T20 rankings

by Blitz India Media
March 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Young opener Abhishek Sharma has held on to his lead at the top of the ICC...

Read moreDetails
air-india

Air India Express flight faces nose-wheel problem at Phuket

March 11, 2026
Ashwin Vaishnaw

India’s mobile exports jump 127 times: Vaishnaw

March 11, 2026
modi

PM Modi launches Rs 10,800 cr development push in Kerala

March 11, 2026
Jannik Sinner Beats Joao Fonseca to Reach Indian Wells Quarters

Sinner edges Fonseca to reach quarters

March 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation