• Latest
  • All
  • Special
  • Spotlight
  • Business
  • Lifestyle
  • India
  • Opinion
  • News
  • Politics
  • Economy
  • Sports
  • Latest
  • Health
  • Nation builder
  • The blitz special
  • Multilateral
  • Perspective
  • Blitz india
  • Latest news
  • Social
  • Rising india
  • A tribute
  • Maharashtra
  • world
  • G20 podium
  • Books
  • States
  • Gender equality
  • Focus uk
  • Eco-focus
  • Entertainment
  • International
  • Legal
  • Econmy/sports
  • Nation
  • world cup
  • Campaign
  • Update
Rivers will be connected, tomorrow will be better.

जुड़ेंगी नदियां, संवरेगा कल

January 3, 2025
Lakshya Sen

Lakshya enters All England semi- finals

March 7, 2026
Govt schemes boost women’s empowerment, entrepreneurship

Govt schemes boost women’s empowerment, entrepreneurship

March 7, 2026
India free trade agreements 2026

India’s Free Trade Agreements expand to 38 countries

March 7, 2026
LPG cylinders

Middle East crisis: LPG price increases by Rs 60, commercial cylinders up

March 7, 2026
Iranian - Saudi Arabia

Saudi Arabia warns Iran against escalating attacks

March 7, 2026
Bumrah

Bumrah is a captain’s dream: Du Plessis

March 6, 2026
Taranjit Sandhu

Taranjit Sandhu appointed Delhi’s new L-G

March 6, 2026
Jaishankar holds talks with Iran By Foreign Minister

Jaishankar holds talks with Iran’s Dy Foreign Minister

March 6, 2026
GDP

India to contribute 17 pc to global GDP growth: IMF

March 6, 2026
Sanju Samson

Samson is mentally stronger: Shastri

March 6, 2026
air-india

Indian airlines partially resume flights from Middle East

March 6, 2026
Trump fires homeland security secretary Noem

Trump fires homeland security secretary Noem

March 6, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जुड़ेंगी नदियां, संवरेगा कल

by Blitz India Media
January 3, 2025
in Hindi Edition
Rivers will be connected, tomorrow will be better.
ब्लिट्ज ब्यूरो

इसमें कोई शक नहीं कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल एवं ऊर्जा उपलब्ध कराकर जल संकट को दूर करने की अपार संभावनाएं हैं। यद्यपि इस परियोजना को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है; इसलिए इन चिंताओं को परियोजना के लाभों के साथ संतुलित करना भी इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगा।

25 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना (केबीएलपी) की आधारशिला रखी। यह भारत की राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत पहली नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती के अवसर पर । इस क्षेत्र में इस राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखा जाना वाकई ऐतिहासिक क्षण है जिसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संकट के समाधान की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत भी माना जा सकता है। केबीएलपी केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच एक त्रिपक्षीय पहल है जिसके अंतर्गत केन नदी से पानी को बेतवा नदी में स्थानांतरित किया जाना है। केन और बेतवा यमुना की सहायक नदियां हैं। इस परियोजना की कुल लागत अनुमानित लागत लगभग 44,605 करोड़ रुपए बताई जा रही है और इसको बनाने में लगभग 8 वर्ष का समय लगने की बात कही जा रही है। 22 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर इस परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया था।
यह परियोजना दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण के अनुरूप है जिन्होंने भारत में जल की कमी की समस्या के समाधान के रूप में नदी-जोड़ने की वकालत की थी। परियोजना के संबंध में कहा जा रहा है कि इससे क्षेत्र में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे। दौधन बांध का निर्माण पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर किया जाएगा जो 77 मीटर ऊंचा और 2.13 किलोमीटर लंबा होगा। बांध में 2,853 मिलियन घन मीटर जल संग्रहण की क्षमता होगी। 221 किलोमीटर लंबी एक नहर दौधन बांध को बेतवा नदी से जोड़ेगी जिससे सिंचाई और पेयजल प्रयोजनों के लिए अधिशेष जल का स्थानांतरण सुगम हो जाएगा और इससे मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा और उत्तर प्रदेश राज्य के करीब 21 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
हम सभी जानते हैं कि भारत की आबादी विश्व की कुल जनसंख्या की करीब 18 फीसदी है जबकि दुनिया में मौजूद पानी का सिर्फ चार फीसदी ही भारत के पास है। हर वर्ष करोड़ों क्यूसेक पानी बहकर समुद्र में चला जाता है और भारत को सिर्फ चार फीसदी पानी से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए नदियों को जोड़ने की बात अंग्रेजों के समय से ही होती आ रही है किंतु इस पर सबसे पहली बार सुव्यवस्थित ढंग से विचार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में किया गया था। 2002 में परियोजना को गति भी मिली लेकिन इसके बाद इसमें ठहराव आ गया। फिर 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने नदी जोड़ो परियोजना को पूर्ण करने के सपने को साकार करने की जो घोषणा की थी, उसे पूरा करने और बिखरी हुई जल संपदा के समुचित प्रबंधन की दिशा में अगर मोदी सरकार आगे बढ़ती दिख रही है तो यह वाकई स्वागत योग्य कदम कहा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि अभी पिछले ही दिनों जयपुर में पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए थे जिससे यही स्पष्ट होता है कि नदियों को जोड़ने की बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए अब सरकार ने कमर कस ली है। हालांकि नदियों के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा पहुंचने से पारिस्थितिकी असंतुलन का खतरा पैदा हो सकता है। पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना महत्वपूर्ण है लेकिन जल संकट का समाधान भी उतना ही अहम है। ऐसे में, परियोजना का सतर्क क्रियान्वयन भी उतना ही जरूरी है। इसमें कोई शक नहीं कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल एवं ऊर्जा उपलब्ध कराकर जल संकट को दूर करने की अपार संभावनाएं हैं। यद्यपि इस परियोजना को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है; विशेषकर पन्ना टाइगर रिजर्व और स्थानीय वन्यजीवों के साथ-साथ समुदायों के विस्थापन के संबंध में भी। इसलिए इन चिंताओं को परियोजना के लाभों के साथ संतुलित करना भी इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’

एंटरप्राइज इकोसिस्टम को बड़ा मंच प्रदान करेगा बीवीएम 2026

Previous Post

गंभीर रोगों को खुला निमंत्रण देती है कैल्शियम की कमी

Next Post

महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश

Related Posts

AI must for inclusive growth, say founders at AI Summit
Hindi Edition

‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’

March 4, 2026
BVM 2026: MSME और ट्रेड के लिए नेशनल मिशन
Hindi Edition

एंटरप्राइज इकोसिस्टम को बड़ा मंच प्रदान करेगा बीवीएम 2026

March 4, 2026
खून में बढ़ी हैवी मेटल से अल्जाइमर का खतरा
Hindi Edition

भारी धातुओं का प्रदूषण दे रहा भूलने की बीमारी

March 4, 2026
जेवर, नोएडा में 6650 करोड़ निवेश से 20 हजार रोजगार
Hindi Edition

नामी कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश

March 4, 2026
टेमासेक संग यूपी में 1000 करोड़ निवेश पर चर्चा
Hindi Edition

टेमासेक ने लॉजिस्टिक्स और हेल्थ सेक्टर में निवेश में जताई रुचि

March 4, 2026
योगी ने 500+ किमी रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन का लिया अनुभव
Hindi Edition

योगी ने जापान में किया नेक्स्ट जेन हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर

March 4, 2026

Economy

Narconomics
Economy

Narconomics

by Blitz India Media
March 4, 2026

SHALINI S SHARMA Nemesio “El Mencho” Oseguera Cervantes, the leader of the Jalisco New Generation Cartel (CJNG), was killed by...

Read moreDetails
Noida Metro extension Sector 142 to Botanical Garden

Hail Noi-tro !

March 4, 2026
FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

February 6, 2026
Boosts safety, affordability, and global acceptance

Boosts safety, affordability, and global acceptance

February 6, 2026
AI-for-humanity

AI for humanity – I

February 6, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation