ब्लिट्ज ब्यूरो
लुसाने। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी गोली (पिल) बनाई है जो शरीर के अंदर जाकर पेट या आंतों में हुए घावों या अल्सर को ठीक कर सकती है। इसमें किसी ऑपरेशन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे स्विट्जरलैंड के संघीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने बनाया है और इसका नाम चुंबकीय रंडोलुमिनल (एमईडीएस) है।
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह एक ऐसी गोली है जो घाव या खराब ऊतकों को ठीक करने के लिए बॉयो-इंक (जीवित जेल जैसा पदार्थ) प्रिंट कर सकती है। यह इंक घायल ऊतक पर एक ढांचा बनाती है, जिस पर नई कोशिकाएं विकसित हो सकती हैं और घाव भर सकता है। गोली के अंदर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है। इलाज के दौरान गोली की इंक सीधे घाव पर जमा हो होगी, अल्सर को पेट के एसिड से पचाएगी और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर देती है। काम पूरा होने के बाद चुंबक की मदद से इस गोली को मुंह के रास्ते वापस निकाला जा सकता है।
ऑपरेशन से हो रहा था इलाज
वैज्ञानिकों ने बताया कि जब पेट या आंतों के अंदर घाव, अल्सर या खून बहने जैसी समस्या होती हैं, तो अभी तक उसका इलाज ऑपरेशन से होता रहा है।
जो दर्दनाक और जोखिम भरा होता है लेकिन अब इस नई गोली को दवाई की तरह निगला जा सकता है और यह शरीर के अंदर जाकर सीधे घाव को ठीक करने लगती है।
बाहर भी निकलेगी
वैज्ञानिकों ने इसे कृत्रिम पेट के ऊतकों पर प्रयोग किया और पाया कि यह अल्सर और घाव को ठीक कर रही थी।
परीक्षणों में भी इसने बायो-इंक को सही जगह पर जमा किया। इसे बाद में चुंबकीय मदद से शरीर से वापस बाहर निकाला जा सकता है। वैज्ञानिक अब इसे खून की नसों जैसी जगहों पर भी प्रयोग करना चाहते हैं।
इससे होने वाले फायदे
गोली लेने के बाद सर्जरी की जरूरत कम पड़ सकती है
पेट और आंतों के घाव बिना दर्द और चीरा लगाए ठीक किए जा सकते हैं
इस तकनीक से दवाएं और कोशिकाएं सीधे घाव पर पहुंचाई जा सकती हैं, जिससे तेज सुधार होगा
गोली के अंदर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है और यह सुरक्षित है।































