• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को जगह देने का अभियान बढ़ा आगे

चीन को छोड़ यूएनएससी के सभी चार स्थायी सदस्य भारत के साथ

by Blitz India Media
October 4, 2024
in Hindi Edition
0
united-nation
Share on FacebookShare on Twitter
ललित दुबे

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की भारत की मांग को व्यापक तौर पर समर्थन मिल रहा है। इसकी बानगी इस साल की संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन (यूएनजीए) में भी देखने को मिली है। यहां कम से कम नौ देशों के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के भावी उम्मीदवार के तौर पर भारत का नाम लिया।

भारत के अलावा ब्राजील, अफ्रीकी महादेश के प्रतिनिधि के तौर पर भी किसी देश को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन मिला है लेकिन एक खास बात भारत के समर्थन में यह रही कि मौजूदा पांच स्थायी सदस्यों में से चार- अमेरिका, इंगलैंड, रूस और फ्रांस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह भारत की दावेदारी के पक्ष में हैं। सिर्फ चीन ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने इस बार भी भारत का नाम नहीं लिया है। हालांकि उसके प्रतिनिधि की तरफ से भी संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा स्वरूप में बदलाव की बात कही गई है। अमेरिका आधिकारिक तौर पर लगातार यूएनएससी में भारत को शामिल करने की पैरवी करता रहा है।

– नौ देशों के प्रतिनिधियों ने स्थायी सदस्यता के भावी उम्मीदवार के तौर पर लिया भारत का नाम

23 सितंबर को आयोजित ‘समिट आफ फ्यूचर्स’ में भाषण देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार के साथ ही भारत को स्थायी सदस्यता देने का समर्थन किया था। इस आयोजन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में संयुक्त राष्ट्र में सुधार को वैश्विक शांति और विकास के लिए सबसे जरूरी काम करार दिया था। इस साल भारत ने जी-4, जी-69 समूहों की बैठक के जरिये भी संयुक्त राष्ट्र सुधार के एजेंडे को धार देना जारी रखा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के कार्यालय की तरफ से एक्स पर बताया गया है कि इस साल (यूएनजीए-79) में भारत चर्चा का विषय रहा है। यूगांडा, चिली, पुर्तगाल, बेलारूस, भूटान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, माइक्रोनेशिया जैसे देशों के प्रमुखों ने अपने संबोधन में सीधे तौर पर भारत का नाम लिया है और भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाने की मांग पेश की है। गौरतलब है कि ‘समिट आफ फ्यूचर्स’ के बाद वैश्विक नेताओं की तरफ से ‘पैक्ट आफ द फ्यूचर’ नाम से घोषणापत्र को स्वीकार करने का एलान किया गया है। इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को शामिल किया गया है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा स्वरूप में बदलाव करने के बाद इसे और ज्यादा पारदर्शी, लोकतांत्रिक, प्रभावशाली बनाने की बात कही गई है। इसके लिए ज्यादा देशों को प्रतिनिधित्व देने की भी बात है।

Next Post
Supreme Court

SC rejects review pleas, reiterates quota within quota permissible

Recent News

Raphinha helps Barcelona down Sevilla
News

Raphinha helps Barcelona down Sevilla

by Blitz India Media
March 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Raphinha scored a couple of goals as Barcelona maintained its four-point lead over Real Madrid at...

Read moreDetails
Over 5,500 Flights Cancelled Amid West Asia Tensions, Says Aviation Minister

Over 4,300 Indian flights cancelled due to West Asia crisis

March 16, 2026
India's trade deficit narrows to $27.1 billion in Feb

India’s trade deficit narrows to $27.1 billion in Feb

March 16, 2026
Israel destroys aircraft used by former Supreme Leader Khamenei

Israel destroys aircraft used by former Supreme Leader Khamenei

March 16, 2026
Mumbai Indians Begin IPL 2026 Preparations Ahead of KKR Clash

Mumbai Indians begin training before IPL opener

March 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation