ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया है। साथ ही पार्ट 1 और पार्ट 2 कब रिलीज होंगी, इसका भी एलान कर दिया है। ये दोनों फिल्में 2026 और फिर 2027 की दीपावली पर रिलीज होंगी।
रनवीर कपूर पिछले कई महीनों से रामायण फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। सेट से दोनों के लुक भी लीक हो गए थे। अब मेकर्स की तरफ से इसका पहला लुक और रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।
‘रामायण’ में रानी कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता, हनुमान होंगे सनी देओल और कुंभकर्ण का रोल करेंगे बॉबी देओल!
फर्स्ट लुक पोस्टर
इस पोस्ट में मेकर्स की ओर से कहा गया कि ‘एक दशक से भी ज्यादा समय पहले हमने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 साल से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है।
आज हम इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हैं, क्योंकि हमारी टीमें केवल एक ही उद्देश्य के साथ अथक प्रयास कर रही है। वह उद्देश्य है दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति, हमारी ‘रामायण’ का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और विजुअली हैरान कर देने वाला अडेप्टेशन। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं।’
इस पोस्ट में बताया गया है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। इसके दूसरे पार्ट के लिए दो साल का इंतजार करना होगा। ये साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगी।