• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सरकार ने श्रम संहिता के नियमों का मसविदा जारी किया

45 दिनों में प्रतिक्रिया मांगी, असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

by Blitz India Media
January 10, 2026
in Hindi Edition
0
The government released draft rules for the labor code.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने श्रम संहिता के लिए नियमों का मसविदा जारी किया है। सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए जारी किए गए प्रमुख मसविदा नियमों में से कुछ खास नियम हैंः एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं, महिलाओं के लिए रात्रि पाली (शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक), एक वर्ष की अवधि के लिए भी ग्रेच्युटी सहित संविदा रोजगार ।
सरकार ने वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियों (ओएसएच) संहिता के लिए मसविदा नियमों पर जनता की प्रतिक्रिया के लिए 30-45 दिनों की समय सीमा प्रदान की है। अंतिम अधिसूचना मार्च में जारी किए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप श्रम संहिता के सभी प्रावधान अगले वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सामान्य प्रश्नों के एक अलग सेट में कहा है, नए नियमों की अंतिम अधिसूचना जारी होने तक पुराने नियम लागू रहेंगे।
सरकार ने संसद द्वारा पांच साल पहले पारित किए जाने के बाद इस वर्ष नवंबर में सभी चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित किया था। इससे पहले 2020 और 2021 में, मसविदा नियमों को सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए प्रस्तुत किया गया था, लेकिन उन्हें अधिसूचित नहीं किया गया था। सप्ताह में 48 घंटे के कार्य समय के बाद, दैनिक कार्य समय, अंतराल व कार्य-विभाजन समय को अलग से अधिसूचित करने का प्रावधान है। नियमों में कहा गया है, ‘किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रतिष्ठान में एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही इसकी अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक दिन कार्य की अवधि, अंतराल और कार्य-विभाजन समय सहित, केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित की जाएगी।’ ओएसएच कोड के मसविदा नियमों के नवंबर 2020 संस्करण में, सरकार ने 12 घंटे का स्प्रेड-ओवर समय निर्दिष्ट किया था, जो कि पिछले संस्करण में 10.5 घंटे था। हालांकि, काम के घंटों की साप्ताहिक सीमा 48 घंटे है लेकिन कर्मचारियों के लिए लचीले कार्य घंटे चाहने वाले कई कार्यस्थलों को अंतराल, कार्य-विभाजन और विश्राम दिवस के विवरण की प्रतीक्षा है।

Next Post
Iran protests, HRANA, Khamenei, rial

Over 60 killed as anti-Govt protests intensify in Iran

Recent News

djokovic-masters-1000-record-indian-wells
News

Djokovic survives Kovacevic scare

by Blitz India Media
March 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No.1 Novak Djokovic was put to the test by rising American Aleksandar Kovacevic, but...

Read moreDetails
India defend T20 World Cup title

BCCI to honour five ICC trophy-winning teams

March 10, 2026
SIP inflows at Rs 29,845 cr in Feb, up 15 pc

SIP inflows at Rs 29,845 cr in Feb, up 15 pc

March 10, 2026
Oil prices slip below $90 per barrel

Oil prices slip below $90 per barrel

March 10, 2026
piyush-goyal

India’s annual food exports nearing Rs 5 lakh cr: Goyal

March 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation