• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, March 18, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

क्रिकेट का नया ‘वैभव’

by Blitz India Media
May 2, 2025
in Hindi Edition
0
The new glory of cricket
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जो पारी खेली उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। सूर्यवंशी ने किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने इशांत शर्मा से करीम जनत सबके खिलाफ जमकर रन बनाए। जनत के एक ओवर में निर्ममता से 30 रन ठोक डाले।
तूफानी अंदाज में बैटिंग करते-करते कब वैभव ने अपना मेडन शतक बना लिया, किसी को पता भी नहीं चला। वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंद में शतक लगाकर तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले। सूर्यवंशी ने 38 गेंदों का सामना कर 11 छक्के और 7 चौके की मदद से 101 रन बनाए। सूर्यवंशी ने अपनी हाफ सेंचुरी 17 गेंद में पूरी की। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। राजस्थान के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 209 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली थी। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में 8 विकेट रहते ही चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के अलावा यशस्वी जायसवाल 70 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग भी 35 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
गेल का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंदों पर शतक जमाया था। इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। इस दौरान उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।
वैभव ने तोड़ा यूसुफ पठान का 15 साल का रिकॉर्ड
भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था। पठान ने अपनी विस्फोटक पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की खुशियों का कोई पारावार नहीं था। अपने पैर की चोट को भूलकर द्रविड़ ने उठकर वैभव की पारी का तालियों से स्वागत किया।
विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा
14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले वैभव ने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था। यह टी20 क्रिकेट इतिहास में सातवां सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 2024 में एस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक लगाया था। बिहार के सीएम ने वैभव के असाधारण प्रदर्शन पर सरकार की ओर 10 लाख के इनाम की घोषणा की है।

एक के बाद एक रिकॉर्ड
– आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी
– आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर
-टी20 के सबसे कम उम्र के सेंचुरियन
– आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी (मुरली विजय ने भी 11 छक्के मारे थे)
– यशस्वी के साथ 166 की साझेदारी, आईपीएल में आरआर के लिए सबसे बड़ी

आईपीएल नहीं, क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा बने वैभव : आनंद महिंद्रा
बिजनेस लीडर आनंद महिंद्रा ने वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी पर खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव सिर्फ आईपीएल के इतिहास का ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह इस पल को बिना विचलित हुए संभाल पाएं और अपनी नजरें और ऊंची रखें।

14 साल के सूर्यवंशी ने बल्ले से तहस-नहस कर डाली रिकॉर्ड बुक
– 35 गेंद में शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड
– 38 गेंदों का सामना कर 11 छक्के और 7 चौके की मदद से 101 बनाए

Next Post
India, EU agree to seal free trade pact by 2025-end

India, EU agree to seal free trade pact by 2025-end

Recent News

Hermann ruled out of remainder of NZ T20 series
News

Hermann ruled out of remainder of NZ T20 series

by Blitz India Media
March 17, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: South Africa batter Jordan Hermann has been ruled out of the remaining matches in the five-game...

Read moreDetails
AI

India among top proactive markets of AI in payroll

March 17, 2026
india-services-sector-6-trillion-2035

Services sector likely to triple to $6 trillion

March 17, 2026
Israel carries out strikes in multiple Iranian cities

Israel carries out strikes in multiple Iranian cities

March 17, 2026
Neymar Still Hopeful of Brazil World Cup Spot Despite Snub

Neymar still chasing Brazil World Cup recall

March 17, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation