• Latest

अमेरिका में फिर ‘ट्रंप राज’

January 24, 2025
Shelton downs Shapovalov to enter final

Shelton downs Shapovalov to enter final

February 15, 2026
Railways rolls out new cargo reforms

Railways rolls out new cargo reforms

February 15, 2026
foreign minister India, South Korea review bilateral ties

India, South Korea review bilateral ties

February 15, 2026
Sitharaman discusses India-EU FTA with top leaders in Germany

Sitharaman discusses India-EU FTA with top leaders in Germany

February 15, 2026
Pak skipper Agha hopes for ‘the right spirit’ in India-Pak clash

Pak skipper Agha hopes for ‘the right spirit’ in India-Pak clash

February 14, 2026
7.63 cr farmer IDs created under Digital Agri Mission

7.63 cr farmer IDs created under Digital Agri Mission

February 15, 2026
Opportunities & Challenges

Govt approves Rs 10,000 crore Fund of Funds for startups

February 14, 2026
PM Modi dedicates 50 electric buses for Bhavnagar

PM Modi dedicates 50 electric buses for Bhavnagar

February 14, 2026
The grant amount under the mass marriage scheme has been increased from Rs 51,000 to Rs 1.01 lakh.

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर

February 14, 2026
Singing of six verses of 'Vande Mataram' is now mandatory in public gatherings.

अब सार्वजनिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद का गायन अनिवार्य

February 14, 2026
The ninth edition of 'Pariksha Pe Charcha' was celebrated like a festival.

उत्सव की तरह मना ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण

February 14, 2026
ICMR is preparing for a major revolution in clinical testing.

क्लीनिकल टेस्ट में बड़ी क्रांति की तैयारी कर रहा आईसीएमआर

February 14, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अमेरिका में फिर ‘ट्रंप राज’

by Blitz India Media
January 24, 2025
in Hindi Edition

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर

अब सार्वजनिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद का गायन अनिवार्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ के बाद अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही। वहीं उन्होंने अमेरिका में केवल महिला और पुरुष जेंडर को मान्यता देने का एलान किया। ट्रंप ने शपथ लेने के सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया। उन्होंने पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश भी दिया।
पहले भाषण में बड़े एलान
•अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ 2 जेंडर : ट्रंप ने कहा- आज से अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ दो जेंडर होंगे पुरुष और महिला। मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को बहाल करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन करूंगा।
अवैध प्रवासियों को बाहर निकालेंगे : ट्रंप ने देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने और अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा- बाइडेन प्रशासन ने हमारे देश में अवैध रूप से एंट्री करने वाले खतरनाक अपराधियों को शरण दी है और उनकी हिफाजत की है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20% अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं।
मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी : ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको के बॉर्डर (दक्षिणी बॉर्डर) पर इमरजेंसी लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां से होने वाली सभी अवैध एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार अपराध करने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेज देगी।
पनामा नहर को वापस लेंगे : ट्रंप ने कहा कि वे पनामा नहर को वापस ले लेंगे। इस नहर की वजह से हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया है। इसे कभी गिफ्ट के तौर पर पनामा देश को नहीं दिया जाना चाहिए था। आज चीन पनामा नहर को ऑपरेट कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया। हमने इसे पनामा देश को दिया। हम इसे वापस लेने जा रहे हैं। इस नहर को अमेरिका ने 1999 में पनामा देश को गिफ्ट किया था, लेकिन इस पर अब चीन का कंट्रोल हो चुका है और यहां अमेरिकी जहाजों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।
मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदला : डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का एलान किया। वह पहले भी कह चुके हैं कि अमेरिका की खाड़ी का नाम ज्यादा ‘सुंदर’ लगता है।
•दूसरे देशों पर लगेगा टैरिफ : ट्रंप ने कहा कि अब तक हमारे देश की सरकार दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए अपने देश के लोगों पर टैक्स लगाती थी। हम इसे बदलने जा रहे हैं, अब हम अपने देश के लोगों को अमीर बनाने के लिए अन्य देशों (खास तौर पर मेक्सिको और कनाडा) पर 25 प्रतिशत टैरिफ और टैक्स लगाएंगे।
इलेक्टि्रक वाहन की अनिवार्यता खत्म : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देगी। ग्रीन न्यू डील में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने की बात की गई है। इसके साथ ही ट्रंप ने इलेक्टि्रक वाहन की अनिवार्यता खत्म करने की बात की।
••विदेशी शत्रु अधिनियम लागू करेंगे : ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में विदेशी गिरोह को निशाना बनाने के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करेंगे। इस कानूनी अधिकार का इस्तेमाल आखिरी बार सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय जापानी, जर्मन और इटली मूल के गैर-अमेरिकी नागरिकों को बंदी बनाने के लिए किया गया था।
पेरिस एग्रीमेंट, डब्ल्यूएचओ से हटे : ट्रंप ने पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर करने की घोषणा की। ट्रंप ने जुलाई 2020 में भी अमेरिका को औपचारिक तौर पर डब्ल्यूएचओ से बाहर कर लिया था।
अहम घोषणा : अमेरिका में जन्म से मिलने वाली नागरिकता खत्म करने का एलान भी ट्रंप ने कर दिया। अमेरिका में जन्म लेने वालों को अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है भले ही उनके माता-पिता अमेरिकी न हों।
मृत्युदंड होगा बहाल : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में मृत्युदंड को बहाल करेंगे, जिसे बाइडन ने निलंबित कर दिया था।
कैपिटल हिल हिंसा के 1600 आरोपियों को माफी : 6 जनवरी 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा के करीब 1600 आरोपियों को रिहा करने का फैसला किया है। इनमें 22 साल की सजा काट रहे प्राउड बॉयज ग्रुप के लीडर एनरिक टारियो को भी माफी दी गई है।
•नौकरियों में भर्ती पर रोक : डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी कर संघीय नौकरियों में भर्ती पर रोक लगा दी है। हालांकि सेना में होने वाली भर्तियों को इसमें छूट दी गई है। ट्रंप ने सभी संघीय कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने का आदेश दिया है। उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगा दी है। ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क ने चुनाव के दौरान सिविल सेवकों की संख्या में कटौती और उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगाने की बात कही थी।
• क्यूबा को फिर काली सूची में डाला
ट्रंप ने क्यूबा को फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट में डाल दिया। बाइडेन ने इसी महीने क्यूबा को इस लिस्ट से बाहर किया था। ट्रंप ने दवाओं की कीमतों के कम करने वाले आदेश को भी पलट दिया है।
ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर महान बनाएंगे
शपथ के बाद ट्रंप ने 30 मिनट तक देश को संबोधित भी किया। अपने पहले भाषण में उन्होंने कहा, ‘अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हो रहा है। इस दिन से हमारा देश फिर समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा। मैं बहुत ही सरलता से अमेरिका को सबसे पहले रखूंगा। हमारी सुरक्षा बहाल होगी। न्याय के तराजू को फिर संतुलित किया जाएगा। हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।’

Previous Post

बांग्लादेश की नापाक चाल से सीमा पर भारतीयों के लिए खड़ी हुई मुश्किल

Next Post

मोदी सरकार पर गलतबयानी में बुरे फंसे फेसबुक के संस्थापक

Related Posts

The grant amount under the mass marriage scheme has been increased from Rs 51,000 to Rs 1.01 lakh.
Hindi Edition

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर

February 14, 2026
Singing of six verses of 'Vande Mataram' is now mandatory in public gatherings.
Hindi Edition

अब सार्वजनिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद का गायन अनिवार्य

February 14, 2026
The ninth edition of 'Pariksha Pe Charcha' was celebrated like a festival.
Hindi Edition

उत्सव की तरह मना ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण

February 14, 2026
ICMR is preparing for a major revolution in clinical testing.
Hindi Edition

क्लीनिकल टेस्ट में बड़ी क्रांति की तैयारी कर रहा आईसीएमआर

February 14, 2026
The grant amount under the mass marriage scheme has been increased from Rs 51,000 to Rs 1.01 lakh.
Hindi Edition

10 लाख नौकरियों का खुलेगा खजाना

February 14, 2026
The budget brings joy to the people of Agra, with over Rs 1,000 crore.
Hindi Edition

बजट से आगरा वालों में खुशी की लहर मिले 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा

February 14, 2026

Recent News

Shelton downs Shapovalov to enter final

Shelton downs Shapovalov to enter final

February 15, 2026
Railways rolls out new cargo reforms

Railways rolls out new cargo reforms

February 15, 2026
foreign minister India, South Korea review bilateral ties

India, South Korea review bilateral ties

February 15, 2026
Sitharaman discusses India-EU FTA with top leaders in Germany

Sitharaman discusses India-EU FTA with top leaders in Germany

February 15, 2026
Pak skipper Agha hopes for ‘the right spirit’ in India-Pak clash

Pak skipper Agha hopes for ‘the right spirit’ in India-Pak clash

February 14, 2026
7.63 cr farmer IDs created under Digital Agri Mission

7.63 cr farmer IDs created under Digital Agri Mission

February 15, 2026
Opportunities & Challenges

Govt approves Rs 10,000 crore Fund of Funds for startups

February 14, 2026
PM Modi dedicates 50 electric buses for Bhavnagar

PM Modi dedicates 50 electric buses for Bhavnagar

February 14, 2026
The grant amount under the mass marriage scheme has been increased from Rs 51,000 to Rs 1.01 lakh.

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर

February 14, 2026
Singing of six verses of 'Vande Mataram' is now mandatory in public gatherings.

अब सार्वजनिक समारोहों में ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद का गायन अनिवार्य

February 14, 2026
The ninth edition of 'Pariksha Pe Charcha' was celebrated like a festival.

उत्सव की तरह मना ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण

February 14, 2026
ICMR is preparing for a major revolution in clinical testing.

क्लीनिकल टेस्ट में बड़ी क्रांति की तैयारी कर रहा आईसीएमआर

February 14, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy
  • Sitemap

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Go to mobile version