• Latest
US Ambassador said – no country is more important than India

अमेरिकी राजदूत बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं

January 17, 2026
Tapping critical minerals

Tapping critical minerals

February 8, 2026
For global good

For global good

February 8, 2026
Epstein storm

Epstein storm

February 8, 2026
Trade truce with US strengthens strategic ties

Trade truce with US strengthens strategic ties

February 8, 2026
Deportation protection

Deportation protection

February 8, 2026
Democrat flips Senate seat

Democrat flips Senate seat

February 8, 2026
Rallying for minorities

Rallying for minorities

February 8, 2026
Shutdown ends

Shutdown ends

February 8, 2026
UK imposes new sanctions on Iranian officials

UK imposes new sanctions on Iranian officials

February 8, 2026
Homeless refugees soar

Homeless refugees soar

February 8, 2026
Transformative milestone

Transformative milestone

February 8, 2026
Indian teacher wins Global

ndian teacher wins Global Teacher Prize 2026

February 8, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अमेरिकी राजदूत बोले- भारत से जरूरी कोई देश नहीं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं दौरे पर

by Blitz India Media
January 17, 2026
in Hindi Edition
US Ambassador said – no country is more important than India

YOU MAY ALSO LIKE

विश्व का केंद्र बिंदु बना भारत

बजट 2026 का सबसे बड़ा संदेश टैक्स के खौफ से आजादी, गलती पर जेल नहीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा जरूरी कोई देश नहीं है। उन्होंने ट्रेड डील को लेकर कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इसे लेकर फोन पर बात होने वाली है।
अमेरिकी राजदूत ने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती को असली बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं। गोर ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक से दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं।
अपने पहले संबोधन की शुरुआत गोर ने ‘नमस्ते’ के साथ की और कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भारत को एक असाधारण राष्ट्र बताया और यहां काम करने को सम्मान की बात कहा। गोर ने कहा, यह दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संगम है।
भारत बड़ा देश, ट्रेड डील आसान नहीं
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि कई लोग उनसे ट्रेड डील पर अपडेट पूछ रहे थे। उन्होंने साफ किया कि दोनों पक्ष लगातार संपर्क में हैं और बातचीत आगे बढ़ रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए यह प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन दोनों देश इसे पूरा करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। गोर ने कहा कि ट्रेड भारत-अमेरिका रिश्तों का अहम हिस्सा है, लेकिन सहयोग केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। दोनों देश सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम कर रहे हैं।
भारत को ‘पैक्स सिलिका अलायंस’ में शामिल होने का न्योता देगा अमेरिका
सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया X पर ये भी कहा कि भारत को अगले महीने ‘पैक्स सिलिका अलायंस’ में फुल टाइम मेंबर के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। यह अमेरिका की अगुवाई में बना एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है, जिसका मकसद सिलिकॉन और सेमीकंडक्टर की सुरक्षित और मजबूत सप्लाई चेन तैयार करना है।
सर्जियो गोर ने कहा कि इस गठबंधन में भारत की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने बताया कि भारत तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड्स, ब्रिटेन, इजराइल, यूएई और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मिलकर काम करेगा।
उन्होंने कहा कि ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने इस ग्रुप में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।’ पिछले साल ताइवान, यूरोपीय यूनियन और कनाडा इस गठबंधन की पहली बैठक में मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। पैक्स सिलिका नाम लैटिन भाषा के शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब शांति होता है। इस गठबंधन का मकसद सिलिकॉन सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है, जिसमें खनिज, एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।
गोर को भारत का राजदूत चुनने में ट्रंप ने 7 महीने लिए
जनवरी 2025 में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कई देशों के लिए राजदूत की नियुक्ति की थी लेकिन भारत के लिए गोर को राजदूत पद पर चुनने के लिए उन्होंने 7 महीने लगा दिए।
ट्रंप ने अगस्त 2025 में गोर को भारत का राजदूत चुना था। वे ट्रम्प के खास माने जाते हैं उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के कट्टर समर्थक हैं। गोर ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के लिए फंड जुटाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
जूनियर ट्रंप के दोस्त हैं गोर
गोर, ट्रंप के बेटे ट्रम्प जूनियर के दोस्त हैं। दोनों ने मिलकर ‘विनिंग टीम पब्लिशिंग’ नाम की कंपनी शुरू की थी, जो ट्रंप की किताबें प्रकाशित करती है। इस कंपनी की किताबें महंगी मानी जाती है। सबसे सस्ती किताब की कीमत भी करीब 6500 रुपए है।
इसी कंपनी के जरिए ट्रंप ने अब तक तीन किताबें छपवाई हैं, जिनमें एक किताब में उनकी वह मशहूर तस्वीर है जब पेनसिल्वेनिया में रैली के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था और खून से लथपथ हालत में उन्होंने मुट्ठी बांधकर ताकत दिखाने वाला पोज दिया था।
ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाला बयान दिया था। इसके बाद जनवरी में उनके बेटे जूनियर ट्रंप ग्रीनलैंड के दौरे पर गए थे। तब ये यात्रा काफी चर्चा में रही थी। इसमें उनके साथ सर्जियो गोर भी थे।
ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाला बयान दिया था।

Previous Post

आईएमएफ बढ़ा सकता है भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

Next Post

आकासा एयर आईएटीए का हिस्सा बनने वाली भारत की 5वीं एयरलाइन बनी

Related Posts

भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील...
Hindi Edition

विश्व का केंद्र बिंदु बना भारत

February 7, 2026
The biggest message of Budget 2026 is freedom from the fear of taxes, and no jail time for mistakes.
Hindi Edition

बजट 2026 का सबसे बड़ा संदेश टैक्स के खौफ से आजादी, गलती पर जेल नहीं

February 7, 2026
sitaraman on budject day
Hindi Edition

विकास और सुधार का संतुलित रोडमैप

February 7, 2026
A bumper budget for 'VB-G Ram Ji'.
Hindi Edition

‘वीबी-जी राम जी’ के लिए बंपर बजट

February 7, 2026
The country's second 'NIMHANS' will be built in North India.
Hindi Edition

उत्तर भारत में देश का दूसरा ‘निम्हंस’ बनेगा

February 7, 2026
Wingo app banned, over 50 YouTube videos blocked.
Hindi Edition

विंगो एप पर पाबंदी, 50 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो ब्लॉक

February 7, 2026

Recent News

Tapping critical minerals

Tapping critical minerals

February 8, 2026
For global good

For global good

February 8, 2026
Epstein storm

Epstein storm

February 8, 2026
Trade truce with US strengthens strategic ties

Trade truce with US strengthens strategic ties

February 8, 2026
Deportation protection

Deportation protection

February 8, 2026
Democrat flips Senate seat

Democrat flips Senate seat

February 8, 2026
Rallying for minorities

Rallying for minorities

February 8, 2026
Shutdown ends

Shutdown ends

February 8, 2026
UK imposes new sanctions on Iranian officials

UK imposes new sanctions on Iranian officials

February 8, 2026
Homeless refugees soar

Homeless refugees soar

February 8, 2026
Transformative milestone

Transformative milestone

February 8, 2026
Indian teacher wins Global

ndian teacher wins Global Teacher Prize 2026

February 8, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy
  • Sitemap

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Go to mobile version