ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सिर्फ नेहरू को क्यों निशाना बनाते हैं?
उन्होंने कहा- नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र, सरदार पटेल, गोविंद वल्लभ पंत सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें सिफारिश की गई थी कि राष्ट्रीय समारोहों में जहां भी वंदे मातरम गाया जाता है, केवल पहले दो स्टैंजा ही गाए जाने चाहिए।
क्या कांग्रेस कार्यसमिति में नेहरू जी अकेले थे? आप उन सभी बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने सामूहिक फैसला लिया था। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नेहरू जी को क्यों निशाना बनाते हैं?





























