• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

छात्रवृत्ति वितरण के लिए प्रमुख संस्थानों को पंजीकृत किया जाएगा

by Blitz India Media
October 11, 2024
in Hindi Edition
0
Major institutions will be registered for scholarship distribution
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। फीस जमा कराने में देरी के कारण आईआईटी की सीट लगभग गंवा देने वाले उत्तर प्रदेश के एक दलित छात्र का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राज्य के समाज कल्याण विभाग के साथ सभी आईआईटी, आईआईएम और अन्य प्रमुख संस्थानों को पंजीकृत करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पंजीकृत होने वाला पहला संस्थान आईआईटी धनबाद होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने गत दिनों आईआईटी धनबाद को मुजफ्फरनगर के टिटोरा गांव के एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे अतुल कुमार (18) को दाखिला देने का निर्देश दिया था। तय समय के भीतर कुमार 17,500 रुपये की प्रवेश फीस का भुगतान करने में विफल रहा था जिसकी वजह से उसने आईआईटी धनबाद में ‘इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग’ पाठ्यक्रम की अपनी सीट गंवा दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि वह छात्रवृत्ति के माध्यम से कुमार की पूरी फीस वहन करेगी। राज्य सरकार अब कुमार जैसे सभी विद्यार्थियों की मदद करने की योजना बना रही है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने बताया, हम आईआईटी और आईआईएम सहित राज्य के बाहर स्थित सभी राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को पंजीकरण के लिए लिखेंगे ताकि इन संस्थानों में प्रवेश लेने वाले राज्य के सभी पात्र अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति का निर्बाध वितरण हो सके।

अरुण ने कहा कि उन्होंने आईआईटी धनबाद के रजिस्ट्रार से बात की है और संस्थान के शीघ्र ही समाज कल्याण विभाग के साथ पंजीकृत होने की संभावना है। मंत्री ने कहा, मैने आईआईटी धनबाद के अधिकारियों से बात की है और उम्मीद है कि जब तक अतुल संस्थान पहुंचेगा तब तक संस्थान हमारे साथ पंजीकृत हो जाएगा और भविष्य में अतुल तथा राज्य के सभी अन्य पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित हो जाएगा। अरुण ने कहा, अभी तक, उत्तर प्रदेश के बाहर आईआईटी जैसा कोई भी संस्थान हमारे साथ पंजीकृत नहीं है। आईआईटी धनबाद भी हमारे साथ पंजीकृत नहीं था।

उन्होंने कहा, इसलिए मैंने संस्थान के रजिस्ट्रार को फोन किया जो कन्नौज के रहने वाले है। यह निर्णय लिया गया है कि आईआईटी धनबाद को तुरंत हमारे साथ पंजीकृत किया जाएगा जिससे छात्रवृत्ति वितरण के लिए रास्ता जल्दी तैयार किया जा सके। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन विभाग समाज कल्याण, पिछड़ा कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति का वितरण करते हैं। समाज कल्याण विभाग सभी छात्रवृत्तियों के लिए नोडल विभाग है और इसके लिए नियम बनाता है। अरुण ने कहा कि उनका विभाग छात्र अतुल कुमार को ‘फ्री-शिप कार्ड’ भी जारी करेगा।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Two good initiatives of CM Yogi Adityanath government, Nursing colleges will be opened in 25 districts of the state.

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की दो अच्छी पहल प्रदेश के 25 जिलों में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज

Recent News

IBM unveils world's first sub-1 nano chip tech
News

IBM unveils world’s first sub-1 nano chip tech

by Blitz India Media
June 25, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US-based technology giant IBM on June 23 unveiled what it described as the world's first sub-1...

Read moreDetails
Modi

PM Modi welcomes Amazon’s $48 b investment in India

June 25, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

June 25, 2026
India expanding long-range strike capabilities

India expanding long-range strike capabilities

June 25, 2026
Crude Oil

Russia eyes gasoline imports from India

June 25, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation