ब्लिट्ज ब्यूरो
मॉस्को। रूस की एक अदालत ने गूगल पर 20 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। ये रकम पूरी दुनिया की जीडीपी का 620 गुना से ज्यादा है।
गूगल ने 2020 में रूस समर्थक 17 यू-ट्यूब चैनल को बैन कर दिया था। कोर्ट ने चैनल्स पर से बैन हटाने तक रोजाना 1 लाख रूबल (रूसी करंसी) का जुर्माना लगाया था। इसके लिए 9 महीने का वक्त दिया गया था। इस दौरान कंपनी जुर्माना नहीं चुकाती है तो हर 24 घंटे में ये दोगुना हो जाएगा। अब ये जुर्माना 20 डेसिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।