• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

पीएम मोदी ने दी बधाई, शिंदे व अजित डिप्टी सीएम

by Blitz India Media
December 6, 2024
in Hindi Edition
0
Maharashtra's new Chief Minister Devendra Fadnavis
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस ने आजाद मैदान में गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 22 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम की मौजूदगी में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्हें 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। गुरुवार को शपथ लेने से पहले फडणवीस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद उन्होंने गौमाता की पूजा भी की उन्होंने मराठी में शपथ ली। शपथ लेने जाने से पहले देवेंद्र फडणवीस की मां ने उनका तिलक किया। वह पांच साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। वह 2019 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे। इसके बाद नेता विपक्ष और फिर डिप्टी सीएम बने थे।

फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह काे धन्यवाद दिया। शिंदे के बाद अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वह छठी बार डिप्टी सीएम बने हैं। इन तीनों के अलावा किसी मंत्री ने आज शपथ नहीं ली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्योगपति मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत दो सौ वीवीआईपी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।

उद्धव और शरद पवार शपथ में नहीं आए
सूत्रों के मुताबिक शरद पवार और उद्धव ठाकरे शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। समारोह में शामिल होने के लिए विपक्ष को भी आमंत्रण भेजा गया था। पवार दिल्ली में होने के चलते, शामिल नहीं हो पाए।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत
हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230, एमवीए ने 46 सीटें जीतीं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट जारी हुअा। महायुति को जो 230 सीटें मिलीं उनमें भाजपा के 132, शिवसेना के 57 और एनसीपी के 41 विधायक जीते। एमवीए में शिवसेना (यूटीबी) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

सात दिसंबर से विधानसभा का सत्र
नए विधायकों को शपथ दिलाने और स्पीकर के चुनाव के लिए सात दिसंबर से विशेष सत्र बुलाया गया है। इसके बाद दिसंबर के बीच में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। इससे पहले फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लेंगे। पिछली सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 28 थी। इस बार मंत्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

1999 में पहली बार विधानसभा में एंट्री, लगातार छह बार चुनाव जीत चुके देवेंद्र
तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता संभालने वाले देवेन्द्र फडणवीस की 1999 में महाराष्ट्र विधानसभा में बतौर विधायक पहली बार एंट्री हुई थी। इसके बाद तो उन्होंने कभी मुड़ कर नहीं देखा। लगातार छह बार विधायक बन चुके हैं।

1999 और 2004 में फडणवीस नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद जब नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट बनी तो फडणवीस ने यहां से चुनाव लड़ा और फिर विधायक बने। 2009 के बाद 2014 में भी देवेंद्र फडणवीस इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार बने और जीते भी।
इस जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने। 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भी फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपनी किस्मत आजमाई। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को 49,344 वोट से हराया। इस बार देवेंद्र ने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडाधे (पाटिल) को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
India,-Japan,-Taiwan-can-create-something-potentially-important-in-chip-sector

India, Japan, Taiwan can create something potentially important in chip sector: Jaishankar

Recent News

Jitendra
News

‘AI to make India a major force in frontier tech’

by Blitz India Media
June 26, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India is rapidly emerging as a major force in frontier technologies and AI which will determine...

Read moreDetails
Engineering-exports-hit-record-$12.3-billion-in-May

Engineering exports hit record $12.3 billion in May

June 26, 2026
Foxconn

Foxconn invests $37.2m in India unit

June 26, 2026
Ram Mohan Naidu

Centre launches first ‘Easy Connect’ flight

June 27, 2026
crude oil

Crude oil prices fall up to 2 pc

June 26, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation