• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

19 साल के सूरज के सीने में धड़केगा 26 साल के युवक का दिल

- राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुआ दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण

by Blitz India Media
January 15, 2025
in Hindi Edition
0
The heart of a 26 year old youth will beat in the chest of 19 year old Suraj.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के एटा में रहने वाले 19 साल के सूरज के सीने में अब 26 साल के युवक का दिल धड़केगा। उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दूसरी जिंदगी मिली। करीब 12 घंटे चली सर्जरी के बाद सूरज का सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ। सूरज लंबे समय से दिल के दाहिने हिस्से में कार्डियोमायोपैथी से परेशान था। इस रोग में हृदय की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। दिल रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता।

इस रोग के कारण सूरज को सांस लेने में दिक्क त, सीने में दर्द, बेहोशी, घबराहट सहित दूसरी समस्याएं हो रही थीं। हृदय प्रत्यारोपण कर ही उसे बचाया जा सकता था। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) से ब्लड मैच के साथ हृदय की उपलब्धता होने पर डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला लिया। दिल डोनेट करने वाले युवक की दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। सर्जरी के लिए कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के प्रमुख डॉ. विजय ग्रोवर के नेतृत्व में प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र सिंह झाझरिया, डॉ. पलाश अय्यर के अलावा कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. रंजीत नाथ, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनीत अग्रवाल और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ जसविंदर कोहली व अन्य सदस्यों की टीम बनाई गई। गंगाराम अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल लाया गया। शाम पांच बजे सर्जरी शुरू हुई जो सुबह करीब पांच बजे खत्म हुई। उसके बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

डॉ. नरेंद्र सिंह झाझरिया ने बताया कि हृदय प्रत्यारोपण सफल रहा है। मरीज ठीक है, लेकिन अगले सात दिनों तक गहन निगरानी में रहेगा। इस दौरान देखा जाएगा कि मरीज का शरीर दूसरे व्यक्ति का दिल स्वीकार करता है या नहीं। इन दिनों विशेष सावधानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवक को बचपन से दिल का गंभीर रोग था। बता दें कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में यह दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण है। इससे पहले 23 अगस्त 2022 को पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण हुआ था।

जल्द सर्जरी की सुविधाओं का होगा विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया। अस्पताल में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के तैयार होने के बाद एम्स की तर्ज पर हृदय प्रत्यारोपण में तेजी ब्लॉक में हृदय प्रत्यारोपण के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां करीब 40 बेड की उपलब्धता होगी। बेड व सुविधा बढ़ने से सर्जरी में सुधार होगा। साथ ही मरीजों को जल्द सर्जरी की सुविधा मिल पाएगी।

डॉक्टरों का कहना है कि कार्डियोमायोपैथी को समस्या अक्सर 50 साल के बाद के लोगों में देखने को मिलती है। इसमें हृदय को मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। 19 साल के युवक में यह समस्या होना सामान्य नहीं है।
ऐसा बहुत कम होता है। इस मामले में युवक में यह रोग बचपन से होने की आशंका है। मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने दिल मिलते ही प्रत्यारोपण करना बेहतर समझा।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
One third of the species will become extinct from the earth in a few years

कुछ सालों में पृथ्वी से विलुप्त हो जाएंगी एक तिहाई प्रजातियां

Recent News

Hockey India appoints White as women’s coach
News

Hockey India appoints White as women’s coach

by Blitz India Media
April 10, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Hockey India announced the appointment of Tim White as the coach of the junior women's team....

Read moreDetails
UPI

Kenya adopts India’s UPI payments

April 10, 2026
market

Sensex, Nifty trade sharply higher

April 10, 2026
Rubio signals India visit after talks with Foreign Secy Misri

Rubio signals India visit after talks with Foreign Secy Misri

April 10, 2026
India growth outpaces Asia ADB report

India to outpace China in Asia-Pacific: ADB

April 10, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation