ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्मार्ट बस-ट्रक और दक्ष ड्राइवरों की मदद से सफर सुरक्षित बनाने का एक्शन प्लान तैयार किया है। व्यावसायिक वाहनों में तीन नई तकनीक को अनिवार्य किया जाएगा, जिससे मानवीय चूक से होने वाले हादसे रुकेंगे। ड्राइवरों को प्रशिक्षण देने के लिए नई ड्राइवर प्रशिक्षण नीति को लागू किया गया है। इस नीति से 25 लाख दक्ष ड्राइवर तैयार होंगे। इससे प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से 50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परिवहन विकास परिषद की बैठक के बाद मीडिया से यह जानकारी शेयर की।













