ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जल्द ही देशभर में सड़क हादसों में घायलों को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
उन्होंने बताया कि असम सहित छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम लागू की थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों का पता चला है। इसमें सुधार के बाद जल्द ही सरकार इस बाबत अधिसूचना जारी कर देगी।
गडकरी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट में कैशलेस स्कीम के तहत 6,000 घायलों को मुफ्त इलाज मिला है, जबकि सड़क हादसों 80,000 लोग घायल हुए थे। विभाग इस योजना में सुधार कर रहा है।
गडकरी ने कहा कि सड़क हादसों में घायल अस्पताल और नर्सिंग होम में अपना इलाज करा सकेंगे। इसमें घायलों को केंद्र सरकार की तरफ से 1.5 लाख रुपये की अधिकतम आर्थिक सहायता मिलेगी।













