• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मनु भाकर, गुकेश समेत चार को खेल रत्न

by Blitz India Media
January 24, 2025
in Hindi Edition
0
Khel Ratna to four including Manu Bhaker, Gukesh
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश ने अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में चमक बिखेरी लेकिन जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए तो सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों को मिली। मनु और गुकेश के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी देश का सर्वोच्च खेल सम्मान प्रदान किया गया है।

बाईस वर्ष की भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। हरमनप्रीत टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य थे। पेरिस ओलंपिक में वह टीम के कप्तान भी थे। दूसरी ओर बाएं पैर में विकार के साथ पैदा हुए प्रवीण ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता और पेरिस में उसे स्वर्ण में बदला। अठारह बरस के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जिन्होंने पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराया। वह विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। यह पिछले साल सितम्बर में शतरंज ओलंपियाड में भारत की खिताबी जीत में भी सूत्रधार थे। इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए जिनमें से 17 पैरा एथलीट हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू कई बार परंपरा से हटकर व्हीलचेयर पर निर्भर कुछ खिलाड़ियों जैसे प्रणव सूरमा के लिए खुद आगे चलकर आईं। सूरमा ने क्लब थ्रो में पैरालंपिक में रजत पदक जीता था जिन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। समारोह में सबसे भावुक पल था जब भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर वैसाखियों के सहारे अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) लेने राष्ट्रपति तक पहुंचे। अस्सी बरस के युद्ध नायक पेटकर को 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में कमर के नीचे गोली लगी थी। वह मूल रूप से मुक्केबाज थे लेकिन बाद में पैरा तैराक बन गए। उन्होंने 1972 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह पुरस्कार लेने आए तो तालियां तब तक बजती रही जब तक वह वापस अपनी सीट पर आकर नहीं बैठ गए।

खेल क्षेत्र के पुरस्कृत दिग्गज
अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी (एथलेटिक्स), अनु रानी (एथलेटिक्स), नीतू (मुक्के बाजी), स्वीटी (मुक्केबाजी), वंतिका अग्रवाल (शतरंज), सलीमा टेटे (हॉकी), अभिषेक (हॉकी), संजय (हॉकी), अरमनप्रीत सिंह (हॉकी), सुखजीत सिंह (हॉकी), राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स), जीवांजी दीप्ति (पैरा- एथलेटिक्स), अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स), सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स), धरमवीर (पैरा- एथलेटिक्स), प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स), एच. होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स), सिमरन (पैरा-एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा-एथलेटिक्स), नितेश कुमार (पैरा-बैडमिंटन), तुलसिमति मुरुगेसन (पैरा एथलेटिक्स), नित्या वे सुमति सिवन (पैरा-बैडमिंटन), मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन), कपिल परमार (पैरा-जूडो), मोना अग्रवाल (निशानेबाजी), रुवीना फ्रांसिस (पैरा-निशानेबाजी), स्वप्निल सुरेश कुसाले (निशानेबाजी), सरबजोत सिंह (निशानेबाजी), अभय सिंह (स्क्वैश), साजन प्रकाश (तैराकी), अमन सहरावत (कुश्ती)।
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स), मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)। द्रोणाचार्य पुरस्कार सुभाष राणा (पैरा-निशानेबाजी), दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी), संदीप सांगवान (हॉकी)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम)
एस मुरलीधरन (बैडमिंटन), अरमांडो एग्नेलो कोलासो (फुटबॉल)।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
भारतीय शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी। खेलों में सर्वश्रेष्ठ रही यूनिवर्सिटी के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को मिला सम्मान।

Related Posts

modi
Hindi Edition

नया भारत बड़े राजनीतिक, वैचारिक बदलाव का प्रतीक

June 14, 2026
Rafel
Hindi Edition

वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल, 94 का उत्पादन भारत में होगा

June 14, 2026
Namo Bharat: India’s Journey To Global Power Status
Hindi Edition

12 साल के मोदी शासन में ‘ विकसित भारत@2047’ की नींव हुई मजबूत…

June 14, 2026
One missile with multiple targets
Hindi Edition

भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए

June 14, 2026
bharat-uk-critical-minerals-partnership
Hindi Edition

क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ

June 14, 2026
pm-modi-five-nation-tour-ten-lakh-crore-investment-global-relations
Hindi Edition

प्रधानमंत्री का मिशन

June 6, 2026
Load More
Next Post
India will not fire cannon at 'mosquitoes'

‘मच्छरों ‘ पर तोप नहीं दागेगा भारत

Recent News

India’s digital reforms reach over 1.49 lakh schools
News

India’s digital reforms reach over 1.49 lakh schools

by Blitz India Media
June 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Over 1.49 lakh schools have been covered under Information and Communication Technology (ICT) and digital initiatives,...

Read moreDetails
Lt Gen Dhiraj Seth appointed next Army Chief

Lt Gen Dhiraj Seth appointed next Army Chief

June 13, 2026
IAF AN-32 bursts into flames after landing in Jorhat

Five IAF personnel killed in AN-32 crash

June 13, 2026
Elon Musk

Musk becomes world’s first trillionaire

June 13, 2026
IAF AN-32 bursts into flames after landing in Jorhat

IAF AN-32 bursts into flames after landing in Jorhat

June 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation