• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

और आसान होगी बिहारवासियों की हवाई यात्रा

by Blitz India Media
January 24, 2025
in Hindi Edition
0
Air India
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार के लोगों की हवाई यात्रा अब और आसान होने वाली है। नए एयरपोर्ट के निर्माण की कवायद चल रही है। लिहाजा, बिहार सरकार ने दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए अतिरिक्त 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रक्सौल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 139 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को भी अनुमति दी गई।
बिहार में कितने एयरपोर्ट
वर्तमान में राज्य में 6 घरेलू, जबकि 3 एयरबेस और 3 हवाई पट्टी हैं। राज्य के छोटे शहरों को भी एयरपोर्ट और हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट उपलब्ध हैं। आने वाले सालों में मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जोगबनी, मुंगेर, रक्सौल, पूर्णिया, गोपालगंज और बिहटा एयरपोर्ट भी सेवाएं देना शुरू करेंगे। इन सभी एयरपोर्ट का संचालन विमानापत्तन प्राधिकरण करता है।
दरभंगा हवाई अड्डे का विस्तार
मौजूदा दरभंगा हवाई अड्डे के विकास और विस्तार के लिए 89.75 एकड़ भूमि (244.60 करोड़ रुपये की कीमत) के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। राज्य सरकार उन लोगों को राशि का भुगतान करेगी जो मूल रूप से इस भूमि के मालिक हैं। इस परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि को आगे भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जाएगा।
मिथिला में एयरपोर्ट की एंट्री
दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित और विस्तारित करने से हवाई संपर्क में और सुधार होगा तथा इससे पूरे मिथिला क्षेत्र एवं आसपास के अन्य इलाकों के लोगों को लाभ होगा। राज्य सरकार ने दरभंगा हवाई अड्डे के विकास के लिए 2024 में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को 76.85 एकड़ जमीन हस्तांतरित की थी, जिसमें नया सिविल एन्क्लेव भी शामिल है जो 52 एकड़ में फैला होगा।
रक्सौल हवाई अड्डा
परियोजना की प्रमुख विशेषताओं में एक टर्मिनल इमारत, कार्गो कॉम्प्लेक्स, बहु स्तरीय कार पार्किंग, अग्निशमन केंद्र और अन्य संबंधित संरचनाएं शामिल हैं। एसीएस ने कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य में रक्सौल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 139 एकड़ जमीन (207 करोड़ रुपये कीमत की) के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी। रक्सौल हवाई अड्डे का विकास एएआई द्वारा किया जाएगा, इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा।
दरभंगा हवाई अड्डा दरभंगा से गुजरने वाले एनएच-105 और एनएच-57 के निकट स्थित है। यहां से साल 2020 में वाणिज्यिक उड़ानें प्रारंभ हुईं थी।
इस एयरपोर्ट के पास बिहार का सबसे लंबा रनवे उपलब्ध है। फिलहाल, दरभंगा एयरपोर्ट के लिए कुल 8 फ्लाइट्स के जरिए रोजाना 1065 के आसपास यात्री आवागमन कर रहे हैं।
दरभंगा एयरपोर्ट का किराया
दरभंगा से मुंबई के लिए न्यूनतम किराया 5864, दरभंगा से हैदराबाद के लिए उड़ानें न्यूनतम 5483 किराए के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा कोलकाता के लिए 3442 रुपये में फ्लाइट उपलब्ध है। वहीं, दरभंगा से नई दिल्ली तक सफर के लिए यात्रियों को न्यूनतम 5299 रुपये बतौर किराया चुकाने होंगे।

Related Posts

PM Modi Meets Delcy Rodriguez: Venezuela a Valued Partner
Hindi Edition

भारत-वेनेजुएला ऊर्जा, निवेश, दवा क्षेत्र में बढ़ाएंगे साझेदारी

June 15, 2026
जापान की पीएम सनाए ताकाइची का संभावित भारत दौरा
Hindi Edition

चीन को घेरने की तैयारी, भारत आएंगी जापान की पहली महिला पीएम

June 15, 2026
india-p-harish-slams-pakistan-on-jammu-kashmir-at-unga
Hindi Edition

‘झूठ फैलाना बंद करे पाकिस्तान’

June 15, 2026
man-ki-bat
Hindi Edition

एथलीटों पर हमें गर्व, दो दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड : मोदी

June 15, 2026
Upendra Dwivedi
Hindi Edition

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: आर्मी चीफ

June 15, 2026
amarnath
Hindi Edition

अमरनाथ यात्रियों पर रहेगा 55 हजार जवानों का सुरक्षा कवच

June 15, 2026
Load More
Next Post
Construction of 210 meter long bridge completed in Gujarat for bullet train

बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में 210 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण पूरा

Recent News

Mumbai to Host 7th India Nuclear Business Platform
News

Peace Act, Power Rush: How SHANTI Is Unlocking India’s $214 Billion Nuclear Future

by Blitz India Media
June 15, 2026
0

Sandeepp Saxena Mumbai : On 16 and 17 June, Mumbai will host the seventh India Nuclear Business Platform, a gathering...

Read moreDetails
India, Slovakia upgrade ties to Comprehensive Partnership

India, Slovakia upgrade ties to Comprehensive Partnership

June 15, 2026
export

India’s merchandise exports surge 18 pc

June 15, 2026
India, US Set to Finalize Interim Trade Agreement

India, US eye interim trade pact in June 23 talks

June 15, 2026
vegetable

New WPI series launched, inflation at 9.68 pc

June 15, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation