ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट साफ हो गया है। भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी। 2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनकी तीसरी टर्म में भाजपा ने 9 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्कि म, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा।
इसमें 6 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी।
इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकारें हैं
– •उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड)।
– ••पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा)।
– ••पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोवा)।
– •मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)।
– •दक्षिण भारत : दक्षिण भारत में सिर्फ आंध्र प्रदेश में भाजपा गठबंधन सरकार है।
– •पूर्वोत्तर राज्य : असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। वहीं मेघालय, सिक्कि म (राज्य में अलग और केंद्र में गठबंधन) और नगालैंड में एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं।
दिल्ली के दिल में मोदी : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली के दिल में प्रधानमंत्री मोदी बसते हैं। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा- दिल्ली के दिल में मोदी। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।
धन-दौलत के चक्कर में बह गए केजरीवाल: अन्ना हजारे
अन्ना हजारे ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को ‘आईना’ दिखाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था। अरविंद केजरीवाल ने शराब की दुकानों पर फोकस किया और धन-दौलत के चक्क र में बह गए।
जनता का फैसला स्वीकार : केजरीवाल
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मैं जनता की सेवा करता रहूंगा।
































