• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, May 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

तीसरे सप्ताह भी बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

- पाकिस्तान का भंडार फिर घटा

by Blitz India Media
February 24, 2025
in Hindi Edition
0
dolar
Share on FacebookShare on Twitter
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को लगातार तीसरे सप्ताह खुशखबरी मिली। बीते 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 7.6 अरब डॉलर बढ़ा है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 1.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। उधर, अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से गिरावट हुई है।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 7 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.654 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर 638.261 अरब डॉलर तक चला गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

एफसीए में खूब बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों में खासी बढ़ोतरी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान अपने फारेन करेंसी एसेट (एफसीए) में 6.422 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर 544.106 अरब डॉलर तक चला गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 7 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार में 1.315 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 72.208 बिलियन पर पहुंच गया है।

एसडीआर में कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में मामूली कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 11 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 17.878 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 71 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 4.069 बिलियन का रह गया है।

पाकिस्तान का फिर घटा भंडार
अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान को इन दिनों विदेशी मुद्रा भंडार की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ रही है। बीते 7 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 181.5 मिलियन डॉलर की कमी देखी गई है। इसी के साथ अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 15.862 बिलियन डॉलर का रह गया है।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
33.57 crore tonne production expected in the current financial year

चालू वित्त वर्ष में 33.57 करोड़ टन पैदावार की आशा

Recent News

Sindhu
News

Sindhu, Srikanth post wins

by Blitz India Media
May 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: PV Sindhu and Kidambi Srikanth advanced comfortably to the second round of the Thailand Open in...

Read moreDetails
RBI

RBI chief Malhotra says fuel prices may go up

May 13, 2026
Australia hikes budget outlay to boost ties with India

Australia hikes budget outlay to boost ties with India

May 13, 2026
export

India’s merchandise exports hit $112 billion in Q1

May 13, 2026
Pat Cummins

Hyderabad captain Cummins fined Rs 12 lakh

May 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation