• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मानसिक हेल्थ को बेहतर रख सकता है आयुर्वेद चिंता व अवसाद के मामलों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि

- वात, पित्त और कफ के असंतुलन से कई परेशानियां

by Blitz India Media
February 24, 2025
in Hindi Edition
0
Ayurveda can keep mental health better, cases of anxiety and depression increased by 25 percent
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में चिंता, तनाव और डिप्रेशन आम समस्याएं बन चुकी हैं। ये सब न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चिंता और अवसाद के मामलों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में भी यह दर काफी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी हो चुका है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर मानसी मौर्या के अनुसार लंबे समय तक कोई व्यक्ति तनाव से जूझ रहा हो तो नींद पर बुरा असर पड़ सकता है, इम्यूनिटी काफी कमजोर हो सकती है और हृदय से जुड़ी बीमारियां व डायबिटीज जैसी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य तीन दोषों पर निर्भर करता है-वात, पित्त और कफ। वात, पित्त और कफ के असंतुलन से कई मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य का संबंध मन और शरीर के संतुलन से बताया गया है। प्राणायाम, योग, जड़ी-बूटियों के उपयोग और सही आहार से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित किया जा सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार जब वात असंतुलित होता है तो चिंता, घबराहट, नींद न आने और मन स्थिर न रहने की समस्या देखी जा सकती है, इसे वात दोष कहते हैं। अगर पित्त असंतुलित हो जाए तो चिड़चिड़ापन, गुस्सा और हाइपरएक्टिविटी जैसी मानसिक स्थिति देखने को मिल सकती है, इसे पित्त दोष कहते हैं। वहीं अगर शरीर में कफ बढ़ जाए तो आलस्य, अवसाद, उदासी और सुस्ती छाने लगती है इसे कफ दोष कहते हैं।

पारंपरिक दवाओं की सीमाएं और प्रभाव
डिप्रेशन या चिंता के इलाज के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन उनके कई बुरे प्रभाव भी होते हैं जैसे याददाश्त में कमी होना, आलस और दवाओं पर निर्भरता। लंबे समय तक अगर पारंपरिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाए तो इसका प्रभाव भी कम होने लगता है, जिस कारण लोग अब नेचुरल और सुरक्षित उपचारों की ओर ध्यान दे रहे हैं। आयुर्वेद पर लोगों का भरोसा काफी गहरा है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

प्राकृतिक समाधान है आयुर्वेद
आयुर्वेद हजारों साल पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति है। यह मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए संपूर्ण दृष्टिकोण पर भरोसा रखती है। इसके अनुसार शरीर के तीन दोषों को संतुलित कर लिया जाए तो मानसिक समस्याओं को काबू में किया जा सकता है। आयुर्वेद में हर्बल दवाएं ,खानपान, योग और ध्यान के माध्यम से वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाए रखने पर ध्यान दिया जाता है। सही जीवन शैली और दिनचर्या को अपना कर भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सही उपयोग
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद में अश्वगंधा, शंखपुष्पी और ब्राह्मी के पाउडर के कैप्सूल या चाय को बहुत अच्छी औषधि माना गया है। इन्हें गर्म दूध, शहद या घी के साथ लेने की सलाह दी जाती है ताकि यह हमारे शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाए। बेहतर परिणाम के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ली जा सकती है।

Related Posts

पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज
Hindi Edition

कमजोर नेटवर्क के बावजूद फोन पर आएगी साफ आवाज

April 1, 2026
Load More
Next Post
fund-tax

आयकर का सरलीकरण

Recent News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem
News

Israel claims killing nephew of Hezbollah chief Qassem

by Blitz India Media
April 9, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Israeli Defence Forces (IDF) said on April 9 said that it had killed Ali Yusuf...

Read moreDetails
Ayush Shetty

Ayush enters quarters; Sindhu out

April 9, 2026
e‑retail sector

India e‑retail sector crosses $65 billion

April 9, 2026
Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

Assam crosses 75 pc voter turnout, Kerala 62 pc

April 9, 2026
Atletico beat Barca in Champions League

Atletico beat Barca in Champions League

April 9, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation