• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आरबीआई ने ब्याज दरें 0.5 प्रतिशत कम कीं, घटेगी ईएमआई

- होम और ऑटो लोन समेत सभी तरह का कर्ज होगा सस्ता

by Blitz India Media
June 13, 2025
in Hindi Edition
0
rbi
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट 0.5% घटाकर 5.5% करने का एलान किया है। इससे होम और ऑटो लोन समेत सभी तरह का कर्ज सस्ता होगा। रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर बैंक आरबीआई से पैसे लेकर ग्राहकों को कर्ज देते हैं। इससे पहले 27 मार्च 2020 को आरबीआई ने एकसाथ 0.5% की कटौती की थी यानी यह पिछले 5 साल की सबसे बड़ी राहत है। फरवरी 25 के बाद तीन मौद्रिक नीतियों में आरबीआई 1% कटौती कर चुका है। इससे पहले कोविड के दौरान लॉकडाउन में केंद्र ने मार्च से मई के बीच 3 माह में 1.15% की कटौती की थीं।
आरबीआई ने कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में भी 1% की कटौती कर इसे 4% से 3% कर दिया है। यह कटौती सितंबर से चार चरणों में 0.25% की होगी। अनुमान है कि इससे नवंबर 25 तक बैंकिंग तंत्र में 2.5 लाख करोड़ रुपए की पूंजी आएगी। इससे बैंक बड़े कॉरपोरेट को कर्ज दे पाएंगे। अप्रैल में महंगाई की दर घटकर 3.16% रह गई थीं जो मार्च में 3.34% थीं। इससे आरबीआई को ज्यादा ब्याज दरें घटाने का बल मिला। केंद्रीय बैंक ने 2026 के लिए देश की जीडीपी की दर को 6.5% रखने का अनुमान पेश किया है।
रेपो रेट में कटौती का लाभ ग्राहकों को मिलने पर
20 साल की अवधि वाले 50 लाख रु. तक के होम लोन की ईएमआई 2 हजार रु. तक कम हो सकती है। बशर्ते बैंक ग्राहक को इसका पूरा लाभ पहुंचाएं। इसी आधार पर चार माह में तीन रेपो रेट कट से ईएमआई
4 हजार रु. तक घटनी चाहिए। यानी 44,986 रुपए की ईएमआई घटकर 40,986 रह जानी चाहिए। प्रति लाख रु. की ईएमआई पर यह कमी 80 रु. होनी थी लेकिन अब तक केवल 20 रु. ही घटी। वहीं, देश में औसत होम लोन की राशि 25 लाख रुपए है।
अब आगे क्या उम्मीद?
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, आगे की मौद्रिक नीति से जुड़े फैसले देश की आर्थिक विकास दर और महंगाई के आंकड़ों पर आधारित होंगे। अगर 2025-26 में आरबीआई का 6.5% रियल जीडीपी ग्रोथ (महंगाई को एडजस्ट करने के बाद) और 3.7% महंगाई दर का अनुमान सही बैठता है, तो ब्याज दरों में कटौती की बहुत कम गुंजाइश बचेगी।
इन सेक्टरों में रेपो रेट घटने से सबसे ज्यादा लाभ के आसार
1. रियल एस्टेट ः होम लोन सस्ते होंगे। हाउसिंग की डिमांड बढ़ेगी। खासतौर पर मध्यम आय और अफोर्डेबल हाउसिंग में। सस्ता कर्ज मिलने से सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। हालांकि ये इस पर निर्भर है कि बैंक कितनी जल्दी दरें घटाएंगे।
2. बैंकिंग ः कर्ज के लिए फंड जुटाने की लागत में कमी आएगी। वे ग्राहकों को सस्ती दरों पर कर्ज दे पाएंगे। बैंकों की नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (एनआईएम) से होने वाली आय बढ़ेगी। सीआरआर घटने से वे ज्यादा कर्ज दे पाएंगे।
3. ऑटो सेक्टर ः ऑटो लोन सस्ता होने से बाजार में कार की मांग बढ़ेगी। 1% ऑटो लोन सस्ता होने से 10 लाख रु. तक के ऑटो लोन की ईएमआई सीधे 600 रु. घटेगी। कंपनियां त्योहारी सीजन से पहले अपना उत्पादन बढ़ाएंगी।
4. एफएमसीजी ः ईएमआई घटने से आम आदमी की खर्च योग्य आय बढ़ेगी। इससे वह टूथपेस्ट, स्नैक्स, शीतल पेय पर खर्च बढ़ाएगा। यानी मांग बढ़ेगी। हिंदुस्तान यूनीलिवर, नेस्ले, ब्रिटेनिया और डाबर जैसी कंपनियों को लाभ होगा।
पीएनबी ने ब्याज दरें 0.5% घटाईं, होम लोन 7.4% पर
पीएनबी ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरें 0.5% घटा दीं। नई दरें 9 जून से लागू हो गईं ं। होम लोन 7.45% व वाहन लोन 7.8% से शुरू होगा। यूको बैंक ने भी 0.1% कटौती की, जो 10 जून से लागू हुई।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
India has lifted 27 crore people out of extreme poverty

27 करोड़ लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकाला भारत ने

Recent News

artificial intelligence
News

Data centre pipeline reaches 8.33 GW

by Blitz India Media
June 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s data centre development pipeline has surged to 8.33 GW, more than five times the country’s...

Read moreDetails
RVNL NMDC Contract

RVNL bags Rs 2,977 cr NMDC contract

June 20, 2026
Drugs

Centre bans 16 fixed dose drugs

June 20, 2026
BFSI funds lead investment returns in May

BFSI funds lead investment returns in May

June 20, 2026
India, Uzbekistan to double bilateral trade

India, Uzbekistan to double bilateral trade

June 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation