• Latest
  • All
  • Special
  • Spotlight
  • Business
  • Lifestyle
  • India
  • Opinion
  • News
  • Politics
  • Economy
  • Sports
  • Latest
  • Health
  • Nation builder
  • The blitz special
  • Multilateral
  • Perspective
  • Blitz india
  • Latest news
  • Social
  • Rising india
  • A tribute
  • Maharashtra
  • world
  • G20 podium
  • Books
  • States
  • Gender equality
  • Focus uk
  • Eco-focus
  • Entertainment
  • International
  • Legal
  • Econmy/sports
  • Nation
  • world cup
  • Campaign
  • Update
GIDA will get the gift of projects worth Rs 1551 crore from the hands of CM

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

June 20, 2025
Mandaviya reviews preparations for 2026 Asian Games

Mandaviya reviews preparations for 2026 Asian Games

March 5, 2026
Retail vehicle sales surge by 25.62 pc

Retail vehicle sales surge by 25.62 pc

March 5, 2026
India shifts to AI-driven warfare after AI Impact Summit

India shifts to AI-driven warfare after AI Impact Summit

March 5, 2026
India stands at forefront of AI transformation: PM Modi

India expanding cooperation with Finland in Arctic research: PM Modi

March 5, 2026
Uttar Pradesh investment proposals Singapore

UP receives Rs 1 lakh crore investment proposals

March 5, 2026
President Murmu Healthier Bharat Campaign

Health of citizens is collective responsibility: President

March 5, 2026
GLOBAL ENERGY TRANSITION

A diversified approach

March 5, 2026
On safer tracks

On safer tracks

March 5, 2026
Where waste goes after remediation

Where waste goes after remediation

March 5, 2026
Combating terrorism

Combating terrorism

March 5, 2026
AI Impact Summit 2026 New Delhi

AI Impact Summit DECLARATION

March 5, 2026
Ashwini Vaishnaw

Women biggest beneficiaries of Make in India: Vaishnaw

March 5, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

प्लास्टिक पार्क में होगा 760 करोड़ रुपये के निजी निवेश वाली इकाइयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

by Blitz India Media
June 20, 2025
in Hindi Edition
GIDA will get the gift of projects worth Rs 1551 crore from the hands of CM

YOU MAY ALSO LIKE

‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’

एंटरप्राइज इकोसिस्टम को बड़ा मंच प्रदान करेगा बीवीएम 2026

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। औद्योगिक नक्शे पर तेजी से उभर रहे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 1551 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण और शिलान्यास की इन परियोजनाओं में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप 760 करोड़ रुपये के निवेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इसके साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे प्लास्टिक पार्क में ही केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीक संस्थान (सीपेट) का स्किल ट्रेनिंग सेंटर और सीएफसी कामन फसिलिटी सेंटर) का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश का यह पहला प्लास्टिक पार्क होगा
केंद्र सरकार के रसायन एवं पेट्रो-केमिकल्स विभाग ने प्लास्टिक के विश्व व्यापार में भारत की साझेदारी बढ़ाने एवं क्लस्टर विकास के माध्यम से प्लास्टिक पार्क योजना विकसित की है। इस योजना के तहत देश भर में 10 प्लास्टिक पार्कों को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। इसी योजना के तहत उत्तर प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे गीडा द्वारा अधिग्रहित ग्राम नरकटहा की 88 एकड़ भूमि पर बसाया जा रहा है। गीडा में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत प्लास्टिक पार्क परियोजना की कुल लागत 69.58 करोड़ रुपये है, जिसमें लागत का 25 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
गीडा में विकसित हो रही इस परियोजना में 92 प्लास्टिक उत्पाद इकाइयों हेतु विभिन्न क्षेत्रफल के आवंटन के लिए उपलब्ध भूखंडों में से करीब पांच दर्जन भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। यह भारत की सर्वाधिक सफल प्लास्टिक पार्क परियोजनाओं में से एक सिद्ध हुई है। गीडा के प्लास्टिक पार्क में कई यूनिट्स में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। इन्हीं उत्पादनरत कंपनियों में से 120 करोड़ रुपये के निवेश की तीन इकाइयों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें प्लास्टिक पैकेजिंग की प्रमुख कंपनी टेक्नोप्लास्ट पैकेंजिंग प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। इस कंपनी ने 96 करोड़ रुपये के निवेश से 250 लोगों को रोजगार दिया है। इसके अलावा ओम फ्लैक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 17 करोड़ रुपये के निवेश से 50 को रोजगार तथा 7 करोड़ रुपये के निवेश से 25 लोगों को रोजगार देने वाली कंपनी गजानन पॉलीप्लास्ट का भी लोकार्पण होना है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप गीडा के सेक्टर-27 में तीन निजी कंपनियों एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्राइवेट लिमिटेड (एसएलएमजी ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग को भूमि आवंटित की गई है। इससे 640 करोड़ रुपये का निवेश एवं 1200 व्यक्तियों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन प्रस्तावित है। इन तीनों इकाइयों का शिलान्यास सीएम योगी करेंगे।
प्लास्टिक पार्क में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीपेट) द्वारा 16 करोड़ रुपये की लागत से स्किल ट्रेनिंग सेंटर और कामन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाना है। इसके लिए गीडा द्वारा सीपेट को पांच एकड़ भूमि निशुल्क दी गई है। गीडा में औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट उपचार हेतु अड़िलापार में 11.15 एकड़ क्षेत्रफल के 93.52 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी (कामन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट का शिलान्यास भी होना है। गीडा क्षेत्र में 281 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होना है। इसमें गीडा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत तंत्र के निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।
आवंटन पत्र का वितरण भी प्रस्तावित
गीडा के सेक्टर 11 में 400 करोड़ रुपये की कालेसर आवासीय योजना के आवंटन पत्र का औपचारिक वितरण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तावित है। 110 एकड़ भूमि में विकसित इस योजना में प्रकाशित 242 भूखंडों के सापेक्ष कुल 496 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका आवंटन, ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इस आवासीय परियोजना से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण को लगभग 48.27 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित हुआ है।

Previous Post

मुंबई के लिए गुड न्यूज, खुल गया विक्रोली ब्रिज

Next Post

एफआईआर दर्ज होने के 3 साल के भीतर मिलेगा न्याय : अमित शाह

Related Posts

AI must for inclusive growth, say founders at AI Summit
Hindi Edition

‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’

March 4, 2026
BVM 2026: MSME और ट्रेड के लिए नेशनल मिशन
Hindi Edition

एंटरप्राइज इकोसिस्टम को बड़ा मंच प्रदान करेगा बीवीएम 2026

March 4, 2026
खून में बढ़ी हैवी मेटल से अल्जाइमर का खतरा
Hindi Edition

भारी धातुओं का प्रदूषण दे रहा भूलने की बीमारी

March 4, 2026
जेवर, नोएडा में 6650 करोड़ निवेश से 20 हजार रोजगार
Hindi Edition

नामी कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश

March 4, 2026
टेमासेक संग यूपी में 1000 करोड़ निवेश पर चर्चा
Hindi Edition

टेमासेक ने लॉजिस्टिक्स और हेल्थ सेक्टर में निवेश में जताई रुचि

March 4, 2026
योगी ने 500+ किमी रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन का लिया अनुभव
Hindi Edition

योगी ने जापान में किया नेक्स्ट जेन हाईस्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर

March 4, 2026

Economy

Narconomics
Economy

Narconomics

by Blitz India Media
March 4, 2026

SHALINI S SHARMA Nemesio “El Mencho” Oseguera Cervantes, the leader of the Jalisco New Generation Cartel (CJNG), was killed by...

Read moreDetails
Noida Metro extension Sector 142 to Botanical Garden

Hail Noi-tro !

March 4, 2026
FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

February 6, 2026
Boosts safety, affordability, and global acceptance

Boosts safety, affordability, and global acceptance

February 6, 2026
AI-for-humanity

AI for humanity – I

February 6, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation