• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

भारत ने चीन को कहा बाय-बाय, अब आस्ट्रेलिया से आएगा रेयर अर्थ मैग्नेट

- देश के ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा स्ट्रेटेजिक मोमेंट हो सकता है नया ‘ट्रेड ट्विस्ट’

by Blitz India Media
June 27, 2025
in Hindi Edition
0
India said bye-bye to China, now rare earth magnets will come from Australia
मनोज जैन

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में एकाएक 2% की तेजी आ गई। कंपनी के शेयर एनएसई पर बढ़कर 12,841 तक पहुंच गए। इस तेजी की बड़ी वजह एक अहम रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार ऑस्ट्रेलिया को रेयर अर्थ मैग्नेट्स का नया स्रोत बनाने पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली जैसे देशों के साथ रेयर अर्थ एलीमेंट्स की सप्लाई को लेकर बातचीत कर रहा है। इसका उद्देश्य चीन पर निर्भरता को कम करना और अपनी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है।
मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पहली इलेक्टि्रक कार ई-विटारा लॉन्च करने जा रही है। ईवी यानी इलेक्टि्रक व्हीकल्स में रेयर अर्थ मैग्नेट्स का इस्तेमाल मोटर और अन्य इलेक्टि्रक कंपोनेंट्स में होता है लेकिन, अभी तक भारत इन मैग्नेट्स के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर रहा है।
पिछले कुछ हफ्तों में चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स पर पाबंदियां लगाई हैं, जिससे दुनियाभर की कंपनियों में हड़कंप मच गया है। मारुति भी इस कारण ई-विटारा की लॉन्चिंग में देरी और उत्पादन लक्ष्य घटाने पर विचार कर रही थी।
रेयर अर्थ मैग्नेट्स की वैश्विक स्थिति
चीनः 44 मिलियन टन के भंडार के साथ दुनिया में चीन टॉप पर है।
भारत ः यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भारत के पास 6.9 मिलियन टन आरईई है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भंडार है।
चीन की ताकत ः दुनिया की 60% से ज्यादा रेयर अर्थ मैग्नेट्स का उत्पादन और 90% से ज्यादा प्रोसेसिंग अकेला चीन करता है।
ऑस्ट्रेलिया बन सकता है विकल्प
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत अब ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से रेयर अर्थ मैग्नेट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा, भारत में ही क्रिटिकल मिनरल्स का उत्पादन बढ़ाने और रीसायकल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए काम चल रहा है। पिछले हफ्ते वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि भारत कई देशों के साथ सप्लाई चेन मजबूत करने पर बातचीत कर रहा है और चीन के साथ भी इस मुद्दे पर कूटनीतिक स्तर पर चर्चा जारी है।
शेयर मार्केट में मारुति की चाल
आज सुबह 10 बजे तक मारुति सुजुकी के शेयर 12,839 पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले दिन की क्लोजिंग से लगभग 2% ज्यादा था। इस साल की शुरुआत से अब तक मारुति के शेयरों में करीब 19% की तेजी आ चुकी है।
चिंता अभी बाकी है?
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से रेयर अर्थ मैग्नेट्स मिलना एक राहत जरूर है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि ये सप्लाई चीन के मुकाबले महंगी हो सकती है, क्योंकि वहां उत्पादन कम होता है। चीन दुनिया का करीब 90% रेयर अर्थ मैग्नेट्स उत्पादन करता है।
सरकार के बड़े कदम
सरकार ने सभी खदानों को आदेश दिया गया है कि वे अपने खनन अपशिष्ट में आरईई की मौजूदगी की जांच करें। पहले जिन मिनरल्स को ‘माइनर’ माना जाता था (जैसेः क्वार्ट्ज, मिका), अब उनमें छिपे क्रिटिकल मिनरल्स की भी पहचान और निष्कर्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा बैरीट्स, फेल्सपार, क्वार्ट्ज जैसे खनिजों को अब मेजर मिनरल्स घोषित कर दिया गया है, जिससे इनसे जुड़ी कीमती एलीमेंट्स की खोज आसान होगी।
मारुति सुजुकी और भारत के ऑटो सेक्टर के लिए यह एक बड़ा स्ट्रेटेजिक मोमेंट हो सकता है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया या अन्य देशों से रेयर अर्थ मैग्नेट्स मंगाने में सफल हो जाता है, तो यह केवल मारुति के ईवी प्लान्स के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की ईवी इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Tesla's first showroom will open in Mumbai next month

अगले महीने मुंबई में खुल जाएगा टेस्ला का पहला शोरूम

Recent News

artificial intelligence
News

Data centre pipeline reaches 8.33 GW

by Blitz India Media
June 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s data centre development pipeline has surged to 8.33 GW, more than five times the country’s...

Read moreDetails
RVNL NMDC Contract

RVNL bags Rs 2,977 cr NMDC contract

June 20, 2026
Drugs

Centre bans 16 fixed dose drugs

June 20, 2026
BFSI funds lead investment returns in May

BFSI funds lead investment returns in May

June 20, 2026
India, Uzbekistan to double bilateral trade

India, Uzbekistan to double bilateral trade

June 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation