• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

उप्र अब उत्तम दो मोर्चों पर बनाए मेगा रिकॉर्ड

एसडीजी में 18वें स्थान पर

by Blitz India Media
July 11, 2025
in Hindi Edition
0
UP is now Uttam Make mega records on two fronts
Share on FacebookShare on Twitter
विनोद शील

नई दिल्ली। तेजी से उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित हो रहे उत्तर प्रदेश ने दो अहम मोर्चों पर मेगा रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश ने जहां सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के राष्ट्रीय सूचकांक में शानदार प्रगति करते हुए 29वें स्थान से 18वें स्थान पर छलांग लगाई है वहीं राज्य ने 9 जुलाई को 37 करोड़ पौधे लगा कर एक नया महा रिकॉर्ड बना दिया है।
यह सब जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत संभव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 जुलाई को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान एसडीजी के राष्ट्रीय सूचकांक में शानदार उपलब्धि हासिल करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न सिर्फ आंकड़ों की उपलब्धि है बल्कि “सामाजिक परिवर्तन और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की नीतियों” का प्रमाण भी है।
2018-19 से 2023-24: यूपी की विकास यात्रा
राष्ट्रीय नीति आयोग द्वारा जारी एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने 2018-19 में 42 अंकों के साथ ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में जगह बनाई थी, जबकि अब 25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 67 अंकों पर पहुंचकर प्रदेश ‘फ्रंट रनर’ राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है। यह छलांग देश में किसी भी राज्य द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे बड़ी प्रगति मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस सफलता के पीछे नीतिगत स्पष्टता, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनसहभागिता जैसे कारक हैं।
इन योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं को इस सफलता का आधार बताया, उनमें प्रमुख हैं:
– हर घर जल
– हर घर बिजली
– कन्या सुमंगला योजना
– पोषण अभियान
– मुख्यमंत्री आरोग्य योजना
– मिशन शक्ति
– प्रधानमंत्री आवास योजना
– मिशन कायाकल्प
– ओडीओपी (वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडक्ट)
इन योजनाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण व बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बदलाव लाने का काम किया।
बेटियों की शिक्षा और महिला सुरक्षा पर जोर
सीएम ने मिशन शक्ति और प्राथमिक स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की सराहना की व कहा कि इससे समाज में सामाजिक चेतना और महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा बदलाव आया है।

डेटा और पंचायत स्तर तक पहुंच
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि –
– हर पंचायत तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे।
– हर जिले की एसडीजी प्रोफाइल तैयार कर सार्वजनिक की जाए।
– डेटा संग्रहण को समयबद्ध और सटीक बनाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि डेटा केवल रिकॉर्ड नहीं, बल्कि नीतिगत निर्णयों की नींव है। गलत या अधूरा डेटा न तो सही स्थिति बताता है और न ही योजनाओं को दिशा दे सकता है।
विशिष्ट उपलब्धियां
नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में उल्लेखनीय प्रगति की है।
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में उपलब्धि : औराई ब्लॉक, भदोही ने आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में 22वां स्थान हासिल किया और 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता।
अन्य उपलब्धियां : नीति आयोग ने यूपी के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की सराहना की है और इसे देश के अन्य 500 विकास खंडों में भी लागू किया जा रहा है।
सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में सुधार : उत्तर प्रदेश ने सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा इंडेक्स में 100 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।
2025 तक चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में प्रगति : नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी के अनुसार, भारत 2025 के अंत तक चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्टें और कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में विकास और प्रगति को दर्शाते हैं और ये योजनाएं राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
क्या है एसडीजी इंडिया इंडेक्स?
एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) इंडेक्स को नीति आयोग द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें राज्यों की रैंकिंग 17 वैश्विक लक्ष्यों के आधार पर होती है — जैसे कि गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ जल, स्वच्छ ऊर्जा, लैंगिक समानता, आर्थिक वृद्धि आदि।

यह केवल स्कोर की बात नहीं है, बल्कि यह साबित करता है कि हमारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और उनकी जिंदगी में बदलाव ला रही हैं।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

– पहले था 29वें स्थान पर
– ‘फ्रंट रनर’ राज्यों की श्रेणी में हुआ शामिल
-योजनाएं बनीं गेमचेंजर
– यह किसी भी राज्य की सबसे बड़ी प्रगति

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
Double standards on terrorism are unacceptable

PM Modi to hand over 51,000 appointment letters

Recent News

Tilak Varma
News

Tilak needs to be positive against spinners: Pujara

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Veteran India batter Cheteshwar Pujara felt that Tilak Varma should adopt a more proactive approach against...

Read moreDetails
medical supplies

India gifts medical supplies to Tanzania

April 21, 2026
bank

Indian banks’ credit grows 16.1 pc

April 21, 2026
Artificial-intelligence

India tops global AI health adoption at 85 pc

April 21, 2026
Djokovic

Djokovic opens up on his bonding with Virat

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation