• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

चीन-बांग्लादेश को औकात बताएगा भारत का मेगा प्लान

पूर्वोत्तर के सातों राज्यों को रेल से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा जाएगा

by Blitz India Media
August 1, 2025
in Hindi Edition
0
India's mega plan will show China and Bangladesh their place
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बड़ा बांध बना रहा है। इस बांध को लेकर जहां दुनिया भर के पर्यावरणविद् चिंता जता रहे हैं, तो वहीं भारत खुद इस बांध को लेकर टेंशन में है। भारत ने भी चीन को उसकी हैसियत बताने के लिए कमर कस ली है। भारत अब चीन की सीमा से सटे इलाकों तक एक रेल नेटवर्क बनाने जा रहा है। इससे हमारी सीमाएं सुरक्षित तो होंगी और दूसरी ओर चीन कभी पूर्वोत्तर की ओर आंख उठाने का दुस्साहस भी नहीं कर पाएगा।
तिब्बत की टीस और ब्रह्मपुत्र नदी
चीन ने अपने कब्जे वाले तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। चीन इस डैम को बनाने के लिए 167.8 बिलियन डॉलर खर्च करेगा। चीन इसलिए भी यहा बांध बना रहा है क्योंकि एक तो तिब्बत से भागकर आए दलाई लामा को भारत ने अरसे से शरण दे रखी है। चीन को भारत का तिब्बत के प्रति यह रवैया फूटी आंख भी नहीं सुहाता। यही वजह है कि वह तिब्बत पर अपना हक जताने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ता।
ब्रह्मपुत्र का 80 फीसदी पानी तो हम देते हैं
ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन का लगभग दो-तिहाई हिस्सा चीन-नियंत्रित तिब्बत में स्थित है, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी का 80% से अधिक जल भारत की देन है। वहीं, दूसरी ओर तिब्बत में सालाना केवल 300 मिमी बारिश होती है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में सालाना 2,300 मिमी से अधिक बारिश होती है। कई भारतीय सहायक नदियां और बर्फ से लदी पर्वत चोटियां ब्रह्मपुत्र के प्रवाह को बढ़ाती हैं।
भारत-बांग्लादेश हो सकते हैं प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई विशेषज्ञों ने पहले भी इस बात पर चिंता जताई है कि चीन की तरफ से निर्मित यह बांध परियोजना भारत और बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी और जमुना नदी में पानी के प्रवाह को काफी प्रभावित कर सकता है। यार्लंग जांगबो तिब्बत से निकलती है जो अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है।
अरुणाचल में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र
ब्रह्मपुत्र को अरुणाचल प्रदेश में सियांग व दियांग नदी कहा जाता है। वहीं असम में यह ब्रह्मपुत्र नदी में बदल जाती है। बीच में कुछ और जल स्रोत इसमें मिल कर इसे विशाल रूप दे देते हैं। यह बांग्लादेश में जमुना नदी के नाम से जानी जाती है। चीन ने जिस बांध पर कार्य शुरू किया, उससे इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता एक लाख मेगावाट हो सकती है।
तिब्बत की टीस और बढ़ेगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का मेगाप्लान यह है कि उसने 2030 तक पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों को रेल से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इससे भारत की 22 किलोमीटर संकरा सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता कम हो जाएगी। यह कॉरिडोर बहुत ज़रूरी है, लेकिन खतरे से भी भरा है। इसे ‘ चिकन नेक ‘ भी कहा जाता है।
चिकन नेक से निकलेगा बांग्लादेश का कांटा
सिलीगुड़ी कॉरिडोर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के बीच में है। यह भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। अभी, पूर्वोत्तर के चार राज्य असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम रेल से जुड़े हुए हैं। मिजोरम में बैराबी-सैरांग लाइन (51.38 कि.मी.) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। पूर्वोत्तर में रेलवे तेजी से बढ़ रहा है। ये परियोजनाएं न केवल बड़ी हैं, बल्कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बदल सकती हैं।
पुल कुतुबमीनार से ऊंचा
बैराबी-सैरांग रेल लाइन (52 कि.मी.) को बनाने में लगभग 8,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 48 सुरंगें हैं, जिनकी कुल लंबाई 12.853 कि.मी. है। इसमें 55 बड़े और 87 छोटे पुल हैं। साथ ही, पांच रोड ओवरब्रिज और नौ रोड अंडरब्रिज भी हैं। एक पुल, जिसका नंबर 196 है, 104 मीटर ऊंचा है। यह कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है।
चिकननेक की अहमियत हमारे लिए क्यों है
सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के बीच में है। इसका महत्व बहुत अधिक है। यह भारत के पूर्वोत्तर में रहने वाले लगभग 4.5 करोड़ लोगों के लिए जीवन रेखा है। यह सेना की रसद पहुंचाने का अहम रास्ता है और राष्ट्रीय एकता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Posts

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?
Hindi Edition

एच-1बी स्टैम्पिंग स्लॉट मिलना शुरू?

April 16, 2026
hormuz
Hindi Edition

भारतीय झंडे वाले सातवें एलपीजी टैंकर ने होर्मुज किया पार

April 16, 2026
बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट
Hindi Edition

बुकर में भारतीय मूल की लेखिका शॉर्टलिस्ट

April 16, 2026
Modi
Hindi Edition

‘@2047 तक विकसित भारत बनाने में तकनीक, एआई अहम’

April 16, 2026
आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी
Hindi Edition

आर्टेमिस-2 : अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी

April 16, 2026
oil
Hindi Edition

जितना चाहें उतना तेल लें भारत से बोला रूस

April 16, 2026
Load More
Next Post
This time an open message will be given to the enemy by celebrating Navy Day in the Arabian Sea

इस बार अरब सागर में नौसेना दिवस मनाकर दुश्मन को दिया जाएगा खुला संदेश

Recent News

Bayern in semis of Champions League
News

Bayern in semis of Champions League

by Blitz India Media
April 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Late strikes by Luis Díaz and Michael Olise sealed Bayern's place in the semi-finals after beating...

Read moreDetails
Bhupendra Patel

Gujarat accounts for 8.3 pc of India’s GDP

April 16, 2026
growth

India’s equity mutual funds rise 17.38 pc

April 16, 2026
Hormuz

US intercepts Iranian-flagged ship in Hormuz Strait

April 16, 2026
R Vaishali qualifies for World title playoff

R Vaishali qualifies for World title playoff

April 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation