• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

मुंबई में कबूतरखाना और कोल्हापुर में हथिनी ‘माधुरी’ का मुद्दा गरम

- सीएम फडणवीस ने रास्ता निकालने का दिया आश्वासन

by Blitz India Media
August 9, 2025
in Hindi Edition
0
The issue of pigeon house in Mumbai and elephant 'Madhuri' in Kolhapur is hot
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों कबूतरखाना और हाथी का मुद्दा गरमाया हुआ है। मुंबई में 50 से अधिक कबूतरखाने बंद करने के विरोध में जैन समाज ने दादर कबूतरखाने के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो कोल्हापुर में नंदिनी मठ की हथिनी ‘माधुरी’ को जामनगर के वनतारा रेस्क्यू सेंटर भेजे जाने को लेकर लोग उद्वेलित हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हथिनी को पुन: कोल्हापुर लाने एवं मुंबई के कबूतरखानों को लेकर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है।
स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए कबूतरखानों को बंद करने के आदेश
मुंबई में चल रहे 50 से अधिक कबूतरखानों के कारण स्थानीय लोगों को होने वाली स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए सरकार ने पहले सभी कबूतरखानों को बंद करने के निर्देश दिए थे। बीएमसी ने महानगर के सभी बड़े कबूतरखानों पर प्लास्टिक शीट्स डालकर वहां कबूतरों के आने और दाना डालने का रास्ता बंद कर दिया।
इस बीच बड़ी संख्या में दाना डालने वाले लोग दादर कबूतरखाना के पास एकत्र हो गए और कबूतरखाने पर बीएमसी द्वारा डाली गई प्लास्टिक शीट हटाकर वहां दाना डालने लगे।
बीएमसी कर्मचारियों से लोगों की कहासुनी
वहां मौजूद बीएमसी कर्मचारियों से लोगों की कहासुनी भी होने लगी, तब पुलिस को हस्तक्षेप कर शांति कायम करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन करने वालों में जैन समाज के लोग अधिक थे लेकिन जैन मठ ने इसका खंडन किया है।
मठ का कहना है कि वे कानून-व्यवस्था का पालन करने वाले लोग हैं। चूंकि यह मामला अदालत में है, इसलिए वे लोग अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे।
इसी प्रकार कोल्हापुर में जैन समाज के नंदिनी मठ की एक हथिनी ‘माधुरी’ को जामनगर स्थित पशुओं के रेस्क्यू सेंटर ‘वनतारा’ ले जाने के विरोध में पूरा कोल्हापुर शहर आंदोलित है।
वनतारा का स्टाफ कोल्हापुर आकर
‘माधुरी’ को जामनगर ले गया
पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वनतारा का स्टाफ कोल्हापुर आकर ‘माधुरी’ को जामनगर ले गया लेकिन माधुरी को कोल्हापुर से ले जाते समय एवं उसके बाद भी लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में लंबा विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध में लोग अपने जियो मोबाइल
नंबर को कर रहे सरेंडर
वनतारा का संबंध मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह से है, इसलिए विरोध स्वरूप कोल्हापुर के बहुत से लोगों ने अपना जियो मोबाइल नंबर सरेंडर कर दूसरी कंपनियों के सिमकार्ड भी लेने शुरू कर दिए हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार माधुरी को नंदिनी मठ में वापस लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
dog

अब घर में पालतू कुत्ता रखने के लिए 10 पड़ोसियों की सहमति जरूरी

Recent News

Tilak Varma
News

Tilak needs to be positive against spinners: Pujara

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Veteran India batter Cheteshwar Pujara felt that Tilak Varma should adopt a more proactive approach against...

Read moreDetails
medical supplies

India gifts medical supplies to Tanzania

April 21, 2026
bank

Indian banks’ credit grows 16.1 pc

April 21, 2026
Artificial-intelligence

India tops global AI health adoption at 85 pc

April 21, 2026
Djokovic

Djokovic opens up on his bonding with Virat

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation