• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

ग्रोक ने ट्रंप को सबसे कुख्यात अपराधी बताया

by Blitz India Media
August 15, 2025
in Hindi Edition
0
trump
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

वॉशिंगटन डीसी। एलन मस्क के एआई चैटबॉट ग्रोक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वॉशिंगटन डीसी का ‘सबसे कुख्यात अपराधी’ बता दिया। दरअसल, एक X यूजर ने ग्रोक से अमेरिकी राजधानी में अपराध के हालात में बारे में पूछा था।
इस दौरान यूजर ने पूछा कि डीसी का सबसे कुख्यात अपराधी कौन है? इसके जवाब में ग्रोक ने कहा कि न्यूयॉर्क में बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी के 34 गंभीर मामलों में दोषी ठहराए जाने की वजह से ट्रंप शहर के सबसे कुख्यात अपराधी हैं।
ग्रोक का यह बयान उस वक्त आया जब ट्रंप खुद राजधानी में बहुत ज्यादा अपराध होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने राजधानी को संघीय सरकार के कंट्रोल में ले लिया है और वहां 800 से ज्यादा नेशनल गार्ड्स तैनात कर दिए हैं।
पहले भी विवादों में रहा है ग्रोक
ग्रोक पहले भी विवादों में रहा है। पिछले महीने ग्रोक ने कई बार एडॉल्फ हिटलर की तारीफ की थी। ग्रोक ने अलग-अलग बातचीत में बार-बार हिटलर की विचारधारा या उसके काम को उदाहरण की तरह पेश किया। इतना ही नहीं, ग्रोक ने ‘नए नरसंहार’ की भी बात की। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ग्रोक ने एक जवाब में खुद को ‘मेकाहिटलर’ कह डाला। मेका का मतलब किसी इंसान का रोबोट जैसा संस्करण होता है। एक्सएआई, जो ग्रोक की मूल कंपनी है, ने बाद में सफाई दी कि यह सब एक ‘गलत कोड अपडेट’ के कारण हुआ।
इस अपडेट की वजह से ग्रोक यूजर्स के सवालों, पसंद और पिछली पोस्टों के हिसाब से बहुत ज्यादा और बिना फिल्टर के प्रतिक्रिया देने लगा, जिसके चलते उसने ऐसे चरमपंथी और आपत्तिजनक बयान दे दिए।
X ने ग्रोक को कुछ समय के लिए सस्पेंड किया
X ने बीते रविवार ग्रोक को थोड़े समय के लिए सस्पेंड किया था, लेकिन वजह को लेकर काफी उलझन रही। कुछ पोस्ट में कहा गया कि ग्रोक के सस्पेंशन का जो स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, वह असली नहीं था।
दावा किया गया कि यह जुलाई 2025 की एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था, जब ग्रोक ने गलती से आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दी थीं। बाद में वे पोस्ट हटा दी गईं और सब ठीक हो गया।
हालांकि ग्रोक ने खुद एक अंग्रेजी जवाब में कहा कि उसे ‘घृणास्पद और यहूदी-विरोधी माने जाने वाले’ जवाब देने की वजह से सस्पेंड किया गया था। एक और जवाब में उसने अलग बयान देते हुए कहा कि ‘इजरायल और अमेरिका गाजा में नरसंहार कर रहे’ कहने की वजह से उसका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

Related Posts

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया
Hindi Edition

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया

April 13, 2026
Lionel Messi
Hindi Edition

250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम

April 13, 2026
हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान
Hindi Edition

हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान

April 13, 2026
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Hindi Edition

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

April 13, 2026
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय
Hindi Edition

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

April 13, 2026
modi
Hindi Edition

कल्याणकारी योजनाएं बदल रहीं जीवन

April 13, 2026
Load More
Next Post
America silent on the loss of F-16 in Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर में एफ-16 के नुकसान पर अमेरिका चुप

Recent News

McIlroy clinches second Masters title
News

McIlroy clinches second Masters title

by Blitz India Media
April 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Rory McIlroy secured his second Masters title, edging out World No. 1 Scottie Scheffler by a...

Read moreDetails
drone

India, UK tie up to create JTO system for aviation

April 13, 2026
Tejas

GE, IAF to set up engine repair facility

April 13, 2026
Growth

India’s economy in resilient expansionary phase

April 13, 2026
Jannik Sinner

Sinner topples Alcaraz to win title

April 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation