ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी जो राज्य के विभिन्न संस्थानों में फ्री आईएएस/ पीसीएस की फ्री कोचिंग लेना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व कोचिंग केन्द्रों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आईएएस/पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 18 जून तक फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
ओबीसी/ एससी/ एसटी वर्ग से होना चाहिए।
अभ्यर्थी ने न्यूनतम ग्रेजुएशन किया हो।
वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख से ज्यादा न हो।
महत्वपूर्ण तिथियां
•ऑनलाइन आवेदन आरम्भ होने की तिथि 18 मई
•ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 जून
•फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 18 जून
•एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि 25 जून
•प्रवेश परीक्षा की तिथि 5 जुलाई
•रिजल्ट जारी होने की डेट 28 जुलाई
•कोचिंग सत्र शुरू होने की संभावित तिथि 1 अगस्त
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दिए जा रहे हैं-
•ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं।
•वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें” पर क्लिक करें।
•मांगी डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
•फॉर्म भरने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।












