• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

हाईकोर्ट जज को आपराधिक मामलों की सुनवाई से रोकने वाला आदेश रद

by Blitz India Media
August 15, 2025
in Hindi Edition
0
Order barring High Court judge from hearing criminal cases quashed
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी उस टिप्पणी को हटा दिया, जिसमें उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार की एक दीवानी विवाद मामले में आपराधिक कार्यवाही की अनुमति देने के लिए आलोचना की थी। साथ ही कोर्ट ने यह साफ किया कि उसका इरादा उन्हें शर्मिंदा करने या उन पर आक्षेप लगाने का नहीं था। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने दोहराया कि ये टिप्पणियां न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए की गई थीं। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की ओर से मामले पर पुनर्विचार करने के अनुरोध के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इन टिप्पणियों को हटा रही है।
जस्टिस प्रशांत कुमार को फटकार लगाने वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा इरादा जज पर आक्षेप लगाना या उन्हें शर्मिंदा करना नहीं था। हमने जो कुछ भी कहा, वह न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए था। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की ‘सबसे खराब’ आदेश पारित करने के लिए आलोचना करने वाली अपनी टिप्पणियों को हटा दिया। हम पूरी तरह से स्वीकार करते हैं कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रोस्टर के मास्टर हैं।
हम इस मामले में फैसला लेने का काम उन पर छोड़ते हैं।
क्या है मामला?
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने 4 अगस्त को जारी एक कठोर निर्देश में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भंसाली से कहा था कि जस्टिस कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति तक आपराधिक मामले सुनने वाले रोस्टर से हटा दिया जाए। यह भी कहा गया था कि उन्हें हाईकोर्ट के किसी अनुभवी जज के साथ खंडपीठ में बिठाया जाए। जस्टिस कुमार के खिलाफ यह निर्देश और तीखी टिप्पणियां उनकी ओर से दीवानी मामले में आपराधिक प्रक्रिया अपनाने संबंधी फैसले के कारण की गई थी। शीर्ष कोर्ट के जजों ने कहा था कि यह उनके सामने आया अब तक का सबसे खराब फैसला था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कई जजों ने फैसले पर दुख जताया
इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के कम से कम 13 जजों ने जस्टिस प्रशांत कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ फुल कोर्ट की बैठक बुलाने के लिए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली को पत्र लिखा था। जस्टिस अरिंदम सिन्हा ने चीफ जस्टिस भंसाली को पत्र लिख कर कहा, 4 अगस्त का विषयगत आदेश नोटिस जारी करने के निर्देश के बिना दिया गया था और इसमें विद्वान न्यायाधीश के विरुद्ध तीखी टिप्पणियां हैं।’ जस्टिस सिन्हा ने पत्र में सुझाव दिया कि फुल कोर्ट यह निर्णय ले कि हाईकोर्ट जस्टिस कुमार को आपराधिक मामलों की सूची से हटाने के आदेश का पालन नहीं करेगा, क्योंकि शीर्ष अदालत के पास उच्च न्यायालयों पर प्रशासनिक अधीक्षण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि फुल कोर्ट को उक्त आदेश के स्वर और भाव के संबंध में अपनी पीड़ा दर्ज करनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के कई जज भी सहमत नहीं?
इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि खुद सुप्रीम कोर्ट के कई जजों ने जस्टिस पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ की ओर से जारी निर्देश पर आपत्ति जताई थी। सारे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को फिर से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था।

Related Posts

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया
Hindi Edition

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया

April 13, 2026
Lionel Messi
Hindi Edition

250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम

April 13, 2026
हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान
Hindi Edition

हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान

April 13, 2026
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Hindi Edition

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

April 13, 2026
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय
Hindi Edition

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

April 13, 2026
modi
Hindi Edition

कल्याणकारी योजनाएं बदल रहीं जीवन

April 13, 2026
Load More
Next Post
CJI Gavai

सीजेआई गवई बोले-सरकारी आवास समय पर खाली कर दूंगा

Recent News

McIlroy clinches second Masters title
News

McIlroy clinches second Masters title

by Blitz India Media
April 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Rory McIlroy secured his second Masters title, edging out World No. 1 Scottie Scheffler by a...

Read moreDetails
drone

India, UK tie up to create JTO system for aviation

April 13, 2026
Tejas

GE, IAF to set up engine repair facility

April 13, 2026
Growth

India’s economy in resilient expansionary phase

April 13, 2026
Jannik Sinner

Sinner topples Alcaraz to win title

April 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation