• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

अटलपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों के पंजीकरण का शुभारंभ

11 सेक्टरों में बांट कर किया जा रहा िवकास

by Blitz India Media
August 15, 2025
in Hindi Edition
0
Registration of residential plots of Atalpuram Township started
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू हो गया है। इसका शुभांरभमंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा एडीए पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह टाउनशिप का शिलान्यास किया था।
अब घर बैठे या जनसुविधा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। टाउनशिप के पूर्ण विवरण के साथ प्रकाशित बुकलेट का लोकार्पण भी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी, एडीए उपाध्यक्ष, सचिव एवं बोर्ड सदस्यों द्वारा किया गया। मल्टीमीडिया माध्यम से जनहित पोर्टल और एडीए पोर्टल से किए जाने वाली पंजीकरण की प्रक्रिया बताई गई, जिसमें धर्मेन्द्र कुमार त्यागी के नाम से एचआईजी के लिए प्रथम पंजीकरण किया गया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त द्वारा एडीए की पूरी टीम और बोर्ड सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से काफी सालों बाद विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना आई है। यह टाउनशिप आगरा इनर रिंग रोड, दक्षिण बाईपास एवं ग्वालियर रोड़ के जंक्शन पर स्थित है। सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखते हुए आवासीय भूखण्डों की दर निर्धारित की गई है। लगभग 10 हजार परिवारों के लिए भूखण्ड उपलब्ध होंगे। मंडलायुक्त ने एडीए से अपेक्षा जताई कि जैसा अटलपुरम टाउनशिप का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है, उसी के अनुरूप धरातल पर टाउनशिप का विकास होना चाहिए, यहां रहने वाले लोगों को उचित व अत्याधुनिक सुविधाएं मिलें। प्रयास हो यह टाउनशिप पूरे प्रदेश में एक मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित हो। मंडलायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि हमारा प्रयास है कि इसी वर्ष के अंत तक हम ग्रेटर आगरा भी लांच कर दें। इस योजना में अभी तक 60 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, अवशेष अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वहीं डीएम ने भी एडीए टीम को आवासीय भूखण्डों के पंजीकरण शुरू होने की बधाई देते हुए कहा कि आयुक्त के निर्देशन में सभी के प्रयास से आज अटलपुरम टाउनशिप परियोजना साकार हो रही है।
वहीं एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अटलपुरम टाउनशिप काे 11 सेक्टरों में विभक्त करते हुए तीन चरणों में इसका विकास किया जा रहा है जिसमें कुल 1430 आवासीय भूखण्ड, 18 ग्रुप हाउसिंग और 96 अनावासीय भूखण्ड यथा विश्व स्तरीय कन्वेशन सेंटर, स्वास्थ केन्द्र, शैक्षणिक सुविधाएं, बैंकट हॉल, होटल, डाकघर, बैंक सुविधा हेतु भूखण्ड नियोजित किए गये हैं। पंजीकरण पहले चरण के लिए शुरू हुए हैं जिसमें कुल 322 आवासीय भूखण्डों के लिए पंजीकरण होंगे। इन भूखण्डों में 81 ईडब्लूएस, 78 एलआईजी, 75 एमआईजी-1, 80 एमआईजी-3 और 8 एचआईजी हैं।
प्राधिकरण द्वारा ईपीसी मोड पर चयनित फर्म द्वारा साइट पर सर्वे कर काम शुरू किया जा चुका है। वहीं मंडलायुक्त ने एडीए कार्यालय परिसर में बने सिटीजन फेसिलिटेशन सेंटर का भी अवलोकन किया। यहां सेंटर पर भी कोई भी आम नागरिक अटलपुरम योजना से संबंधित कोई भी जानकारी या अन्य सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी मल्लप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली, सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, वित्त नियंत्रक शिवनाथ सिंह, मुख्य अभियंता राजीव रतन प्रताप सिंह, तकनीकी सलाहकार केके बंसल, गैर सरकारी सदस्य शिवशंकर शर्मा एवं नागेन्द्र प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Posts

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया
Hindi Edition

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया

April 13, 2026
Lionel Messi
Hindi Edition

250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम

April 13, 2026
हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान
Hindi Edition

हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान

April 13, 2026
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Hindi Edition

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

April 13, 2026
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय
Hindi Edition

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

April 13, 2026
modi
Hindi Edition

कल्याणकारी योजनाएं बदल रहीं जीवन

April 13, 2026
Load More
Next Post
Legislators asked- how will AI help in getting votes

विधायकों ने किया सवाल-वोट दिलाने में कैसे मदद करेगा एआई

Recent News

Overton stars in CSK’s win over DC
News

Overton stars in CSK’s win over DC

by Blitz India Media
April 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: An incisive seam-bowling by Jamie Overton helped Chennai Super Kings secure a 23-run victory over Delhi...

Read moreDetails
petrol diesel price

Govt raises diesel duties, hikes ATF levy

April 12, 2026
piyush-goyal

India, Saudi Arabia take stock of West Asia situation

April 12, 2026
JD Vance

Vance-led US delegation leaves Pak without a deal

April 12, 2026
Sooryavanshi

Sooryavanshi era has just begun: Karim

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation