• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फाफामऊ में दो टाउनशिप का होगा विकास, बाढ़ का नहीं रहेगा खतरा

दो लाख लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे किफायती और आधुनिक घर - किसानों को सरकार देगी चार गुना अधिक मुआवजा

by Blitz India Media
September 13, 2025
in Hindi Edition
0
Two townships will be developed in Phaphamau, there will be no risk of flood
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। प्रयागराज में अपने घर का सपना जल्द पूरा होने वाला है। संगम नगरी में लोगों को किफायती दर पर आवास की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से इस संबंध में योजना बनाई गई है। आवास विकास परिषद की ओर से जिले के फाफामऊ इलाके में दो बड़ी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इन प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना प्रयागराज के शहरी विकास को एक नई दिशा देगी। टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। साथ ही, यह बाढ़ से भी सुरक्षित रहेगा।
पहली टाउनशिप करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। इस परियोजना में लगभग 2500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। वहीं, दूसरी योजना 1800 एकड़ के विशाल क्षेत्र में विकसित की जाएगी। दोनों योजनाओं का लक्ष्य लगभग दो लाख लोगों को किफायती और आधुनिक घर उपलब्ध कराना है। इससे संगम नगरी में लोगों के आवास की समस्या को दूर किया जाएगा।
बोर्ड के सचिव नीरज शुक्ला ने जानकारी दी कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभावित किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, भूमि पूलिंग मॉडल पर भी विचार किया जा रहा है ताकि किसान भी परियोजना में हिस्सेदार बन सकें।
शहर से बेहतर कनेक्टिविटी
प्रस्तावित 1800 एकड़ की टाउनशिप को प्रयागराज के प्रमुख हिस्सों से जोड़ने के लिए एक समर्पित फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इससे आवागमन आसान होगा। टाउनशिप को शहर का नया केंद्रीय आवासीय हब बनाने में मदद मिलेगी। दोनों टाउनशिप के निर्माण के बाद शहरी विकास की गति और तेज होने की संभावना है। नए इलाकों में आवास बनने शुरू होंगे तो पुराने शहर पर दबाव कम हो जाएगा।
बाढ़ से सुरक्षित रखने की योजना
फाफामऊ गंगा नदी के किनारे स्थित है। इसलिए, परियोजना को प्राकृतिक खतरों से सुरक्षित रखने के लिए बोर्ड ने दस गांवों में साइट निरीक्षण किए। गंगा के बाढ़ पैटर्न का अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया गया है कि टाउनशिप को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं विकसित किया जाएगा। यह कम से कम 500 मीटर की दूरी पर सुरक्षित जोन में बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी तरह का जोखिम न रहे। दरअसल, इस समय प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
फाफामऊ में बनने वाली नई टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना है। इसमें भूमिगत सीवेज और जल निकासी व्यवस्था, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, ग्रीन पार्क, सामुदायिक स्थल और बेहतर सड़क नेटवर्क शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन टाउनशिप से भविष्य के निवासियों को उच्च जीवन गुणवत्ता का अनुभव मिलेगा।
शहरी योजनाकारों का मानना है कि यह परियोजना प्रयागराज के हाउसिंग नक्शे को पूरी तरह बदल देगी। शहर के आवासीय दबाव को कम करने के साथ-साथ यह रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करेगी। लागू होने के बाद प्रयागराज उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहरी विकास केंद्र बन सकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी?
आवास बोर्ड के सचिव नीरज शुक्ला का कहना है कि फाफामऊ प्रोजेक्ट हमारी प्राथमिकता है। हम भूमि का सर्वेक्षण कर रहे हैं और परियोजना को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। यह योजनाएं प्रयागराज में हजारों परिवारों के लिए आशियाने का सपना पूरा करेंगी। इन दोनों योजनाओं से प्रयागराज में आवास की समस्या का समाधान होगा। साथ ही, शहर की पहचान एक नए शहरी विकास केंद्र के रूप में भी बनेगी।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
5 शहर बनाए जाएंगे वर्ल्ड-क्लास, लखनऊ और कानपुर बनेंगे एआई हब

5 शहर बनाए जाएंगे वर्ल्ड-क्लास, लखनऊ और कानपुर बनेंगे एआई हब

Recent News

Jitendra
News

‘AI to make India a major force in frontier tech’

by Blitz India Media
June 26, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India is rapidly emerging as a major force in frontier technologies and AI which will determine...

Read moreDetails
Engineering-exports-hit-record-$12.3-billion-in-May

Engineering exports hit record $12.3 billion in May

June 26, 2026
Foxconn

Foxconn invests $37.2m in India unit

June 26, 2026
Ram Mohan Naidu

Centre launches first ‘Easy Connect’ flight

June 27, 2026
crude oil

Crude oil prices fall up to 2 pc

June 26, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation