• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इंटर लेवल भर्ती में 10976 पद अतिरिक्त जोड़े गए

by Blitz India Media
October 4, 2025
in Hindi Edition
0
10976 additional posts added in Inter Level Recruitment
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीएसएससी यानी बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में 10,976 अतिरिक्त पदों को जोड़ा है। 65 विभिन्न विभागों से इंटर स्तरीय पदों के लिए 10976 रिक्तियों की रिक्वेस्ट मिली थी। यानी इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2023) में पदों की संख्या को 12199 से बढ़ाकर 23,175 कर दिया गया है।
इसके अलावा नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। आवेदन की विंडो www.onlinebssc.com पर एक बार फिर से 15 अक्टूबर से खोली जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। जो अभ्यर्थी पहले बीएसएससी द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पहले जिन्होंने आवेदन किया था, वे सभी पदों के लिए प्रतियोगी होंगे। यानी उन्हें सभी पदों के लिए आवेदन किया हुआ माना जाएगा। कुल 23175 वैकेंसी में 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के तहत 7394 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। 23175 वैकेंसी में 10142 पद अनारक्षित हैं। 3212 पद एससी, 219 पद एसटी, 3974 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 2562 पिछड़ा वर्ग, 767 पिछड़े वर्गों की महिलाओं और 229 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की संख्या 27 लाख के करीब है। यानी अब आवेदकों की संख्या और बढ़ेगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 9 वर्षों के बाद द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती के लिए वर्ष 2023 में वैकेंसी निकाली थी। पहली इंटरस्तरीय परीक्षा के लिए 2014 में विज्ञापन निकाला था। इसका फाइनल रिजल्ट सात साल में पूरा हुआ था। दूसरी इंटरस्तरीय भर्ती के लिए वर्ष 2023 के नवंबर तक आवेदन लिया गया था।
क्या है योग्यता : 12वीं (इंटर) पास। कुछ पदों के लिए इंटर के साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है।
कैसे होगा इस भर्ती में चयन
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा।
एग्जाम पैटर्न
– प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित,
मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। पेपर 2 घंटा 15 मिनट की होगी।
इंटर लेवल प्रीलिम्स एग्जाम पासिंग मार्क्स- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी, बीसी के लिए 36.5 फीसदी, एमबीसी के लिए 34 फीसदी, एससी एसटी के लिए 32 फीसदी हैं।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
police

बिहार पुलिस में 4128 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी

Recent News

Microsoft CEO Nadella
News

Microsoft CEO Nadella warns against AI concentration

by Blitz India Media
June 23, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Microsoft Chief Executive Satya Nadella has issued a sharp warning against the growing concentration of power...

Read moreDetails
Lucknow Aliganj Fire: 15 Victims Identified, 4 Arrested

15 of 18 victims in Lucknow fire tragedy identified

June 23, 2026
Growth

India clocks softer economic growth in June

June 23, 2026
Telegram banned in India till June 22 before NEET re-exam

Telegram restored after week-long block

June 23, 2026
Doval

BRICS has special role in changing world: Doval

June 23, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation