• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पुष्कर मेले में शाहबाज का जलवा ः 15 करोड़ के घोड़े ने चुराया सबका दिल

ढाई साल की उम्र में बन गया शो-वर्ल्ड का चैंपियन

by Blitz India Media
November 8, 2025
in Hindi Edition
0
Shahbaz shines at the Pushkar Fair: The horse worth Rs 15 crore stole everyone's heart.
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

पुष्कर। पुष्कर के रेतीले घोरों पर इस बार एक ही नाम गूंज रहा है शाहबाज। ढोल-नगाड़ों की थाप, ऊंटों की घंटियां और घोड़ों की टापों के बीच जब चंडीगढ़ के गैरी गिल अपने इस शानदार घोड़े के साथ मेला मैदान में उतरे, तो पूरा पंडाल ठहर गया।
लोगों की नजरें शाहबाज पर टिक गईं 15 करोड़ रुपये की कीमत, ढाई साल की उम्र में बन गया शो-वर्ल्ड का चैंपियन। गैरी गिल मुस्कराते हुए बताते हैं शाहबाज कई नेशनल शो जीत चुका है, और ब्रीडिंग के लिए इसकी डिमांड जबरदस्त है। एक बार कवरिंग के लिए ही 2 लाख रुपये तक फीस मिलती है। 65 इंच लंबा, रेशमी कोट, चौड़ा सीना और तेज चाल वाला शाहबाज अपनी रॉयल ब्रीड और शाही लुक के लिए पहचाना जाता है। भीड़ में मौजूद बच्चे से लेकर विदेशी टूरिस्ट तक, हर कोई बस एक बार मोबाइल निकालकर उसकी तस्वीर लेने से खुद को रोक नहीं पाता।
गैरी गिल ने बताया अब तक 9 करोड़ रुपये तक के ऑफर आए हैं, लेकिन मैं इसे 15 करोड़ से कम में नहीं बेचूंगा। यह सिर्फ एक घोड़ा नहीं, हमारी सालों की मेहनत, प्यार और प्राइड का नतीजा है। गैरी के साथ इस बार 40 से ज़्यादा घोड़े पुष्कर पहुंचे हैं दबंग, भारत ध्वज, नागेश्वर जैसे नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन शाहबाज की बात ही कुछ और है। जहां भी वो कदम रखता है, वहां कैमरे खुद-ब-खुद घूम जाते हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया के अनुसार अब तक 3021 पशु दर्ज हो चुके हैं- इनमें 2102 घोड़े, 917 ऊंट, और 1-1 गौवंश व भैंस शामिल हैं। रविवार को एक ही दिन में 1500 से ज़्यादा घोड़ों की आवक दर्ज की गई।
खुले आसमान के नीचे लाखों-करोड़ों का व्यापार चल रहा है, मोलभाव की आवाजें हर कोने में गूंज रही हैं। शाम ढलते जैसे ही शाहबाज को एरिना में दौड़ाया गया, लोगों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट्स ऑन कर दीं। एक विदेशी पर्यटक बोला, यह घोड़ा किसी मूवी स्टार जैसा लग रहा है। गैरी बोले, क्यों नहीं। शाहबाज किसी हीरो से कम थोड़े है।

नगीना ने लूटी महफिल, 1 करोड़ तक पहुंची बोली
पुष्कर में इन दिनों पशुप्रेमियों की नजरें मारवाड़ी नस्ल की चमचमाती घोड़ी नगीना पर हैं। इस घोड़ी ने अपने शाही ठाठ, चाल और रौब से सबको मोहित कर लिया है। मात्र 31 महीने की उम्र में ही नगीना शो ग्राउंड्स की स्टार बन चुकी है। पांच हॉर्स शो में यह ‘विनर’ रह चुकी, जहां लाखों घोड़ों में से वह शीर्ष पर रही। अब तक इस घोड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Alert mode in cow shelters, government gave special instructions to protect cows from heat

पीएम मोदी के जन्मस्थान को गुजरात सरकार से मिल रहा खास तोहफा

Recent News

Rune withdraws from French Open
News

Rune withdraws from French Open

by Blitz India Media
May 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No. 4 Holger Rune has withdrawn from the French Open, delaying a long-awaited comeback...

Read moreDetails
real estate

India’s retail leasing hits 3.1 million sq ft

May 12, 2026
Surya Kant

CJI forms panel to bolster judicial infrastructure

May 12, 2026
Iran ready to respond to any aggression

Iran ready to respond to any aggression

May 12, 2026
Himanta Sarma takes oath as Assam CM

Himanta Sarma takes oath as Assam CM

May 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation