• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

लखनऊ को 5 जिलों से जोड़ेगा 250 किमी लंबा विज्ञान पथ

- ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बढ़ेगा औद्योगिक विकास

by Blitz India Media
November 8, 2025
in Hindi Edition
0
Traveling from Chitrakoot to Maihar will be easy
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकास और यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार लाने के लिए एलडीए विज्ञान पथ नामक 250 किलोमीटर लंबी, छह-लेन की एक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना तैयार कर रहा है। यह पथ लखनऊ को हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और उन्नाव जैसे पांच जिलों को जोड़ेगा। एलडीए इस परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर विकसित किए जा रहे राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में शामिल कर रहा है। इससे राहगीरों का सफर आसान होगा। लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञान पथ सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की नई रीढ़ साबित होने जा रहा है। इस पथ के माध्यम से लखनऊ से हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और उन्नाव की सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। 250 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग छह लेन का होगा, जिससे भारी वाहनों और आम यातायात दोनों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
वर्तमान में इन जिलों से लखनऊ पहुंचने में जहां जाम और संकरी सड़कों की वजह से घंटों लगते हैं, वहीं विज्ञान पथ बनने के बाद यह दूरी लगभग आधी रह जाएगी। हर जिले से राजधानी तक 60 से 75 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
एलडीए के मुख्य नगर नियोजक के अनुसार, विज्ञान पथ को 2027 तक राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) का हिस्सा बना दिया जाएगा। इसके बनने से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या में भारी कमी होगी, क्योंकि भारी वाहन सीधे बाहरी परिधीय मार्ग से गुजर सकेंगे।
इस परियोजना के साथ 20 विकास नोड भी प्रस्तावित हैं, जिनमें औद्योगिक पार्क, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र और व्यावसायिक परिसर विकसित किए जाएंगे। यह लखनऊ और आसपास के जिलों में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी के जय विज्ञान नारे से प्रेरित नाम
इस हाईवे का नाम विज्ञान पथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित होगा। उनके प्रसिद्ध नारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान से प्रेरणा लेकर इस परियोजना का नाम प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि ‘विज्ञान, प्रगति और समृद्धि’ का मार्ग बनेगी। परियोजना के डिजाइन में पर्यावरण संरक्षण, सोलर लाइटिंग और ग्रीन बेल्ट की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि यह भविष्य में एक पर्यावरण अनुकूल कॉरिडोर के रूप में उदाहरण बने।
ग्लोबल सिटी की दिशा में
लखनऊ की बड़ी छलांग
लखनऊ विकास प्राधिकरण का यह प्रयास राजधानी को ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विज्ञान पथ बनने से जहां क्षेत्रीय यातायात सुगम होगा, वहीं राजधानी की सीमाओं का विस्तार भी एससीआर मॉडल के तहत सुनिश्चित होगा। एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक, इस पथ के निर्माण से लखनऊ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। आसपास के जिलों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थान सुलभ होंगे तथा कृषि उत्पादों के परिवहन में भी तेजी आएगी।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Greater Kanpur is being developed on the lines of Navi Mumbai.

नवी मुंबई की तर्ज पर बस रहा ‘ग्रेटर कानपुर’

Recent News

Rune withdraws from French Open
News

Rune withdraws from French Open

by Blitz India Media
May 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former World No. 4 Holger Rune has withdrawn from the French Open, delaying a long-awaited comeback...

Read moreDetails
real estate

India’s retail leasing hits 3.1 million sq ft

May 12, 2026
Surya Kant

CJI forms panel to bolster judicial infrastructure

May 12, 2026
Iran ready to respond to any aggression

Iran ready to respond to any aggression

May 12, 2026
Himanta Sarma takes oath as Assam CM

Himanta Sarma takes oath as Assam CM

May 12, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation