• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बिहार में नई राजनीति की शुरुआत… विकास से जीता विश्वास

एनडीए का सकारात्मक प्रचार महागठबंधन पर पड़ा भारी

by Blitz India Media
November 15, 2025
in Hindi Edition
0
New politics begins in Bihar... trust won through development
विनोद शील

नई दिल्ली। देश के लोकतंत्र के महापर्व में विधानसभा चुनाव का अलग ही रंग होता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को बड़ी जीत मिली है लेकिन इस जीत को सिर्फ आंकड़ों के नजरिए से नहीं देखना चाहिए, इसमें बिहार की उम्मीद और पहचान की कहानी भी पीछे से झांक रही है। ये सिर्फ नेताओं की जीत नहीं है, ये मतदाताओं की सोच समझ का संकेत भी है। नीतीश इस चुनाव के एक बड़े विजेता साबित हुए हैं क्योंकि उनकी सीटें करीब दोगुनी हो गई हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी यानी कि बीजेपी भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बिहार में जनादेश की बहार में नीतीश कुमार पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है। अपनी सेहत और नेतृत्व पर महागठबंधन की तरफ से उठते सवालों के बावजूद वे जनता की पसंद बने रहने में कामयाब हुए। ‘तेजस्वी का प्रण’ काम नहीं आया। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी बेअसर साबित हुई। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक के बाद एक विजय की सीढ़ी के पायदान चढ़ता जा रहा है। लगातार जीतने वाले को जादूगर कहते हैं और यह बात अब साबित हो गई है कि पीएम मोदी का मैजिक आज भी बरकरार है और उन्हें जीत का जादूगर भी कहा जा सकता है।
नीतीश-मोदी की जुगलबंदी
इस जीत की अहमियत समझने के लिए हमें जरा पीछे देखना होगा। 2010 में एनडीए ने रिकॉर्ड 206 सीटें हासिल की थीं। जेडीयू को तब 115 सीटें और बीजेपी को 91 सीटें मिली थीं। अब एनडीए ने विकास और स्थिरता का वादा किया था। 2025 में एक बार फिर से 2010 की गूंज सुनाई दे रही है। मोदी-नीतीश की जुगलबंदी एक बार फिर असरदार साबित हुई।
इस जुगलबंदी की सबसे खास बात यह है कि ये हर मतदाता वर्ग को भाती है। इनका गठबंधन शहर और गांव, दोनों को आकर्षित करता है। इनकी जुगलबंदी बिहार के राजनीतिक सुर को ऐसे साधती है कि ये सबका साथ-सबका विकास की आवाज को और बुलंद कर रही है।
असली विजेता महिला मतदाता
इन नतीजों को अगर गहराई से देखेंगे तो पता चलेगा कि इसमें बड़ी भूमिका महिला मतदाताओं की भी है।
उनका अभूतपूर्व मतदान राजनीति में उनकी भागीदारी की एक नई कहानी सुना रहा है। गांव से लेकर शहर तक बिहार में महिलाएं लंबे समय से हाशिए पर रही हैं, उनकी आवाज़ें अक्सर सियासी शोर में दब जाती हैं लेकिन इस बार महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंदी से पहुंचा दी है।
महिला मतदाताओं की इस लहर ने नीतीश लहर में एक अहम भूमिका निभाई। महिलाओं ने सिर्फ बूथों पर ही बल नहीं दिखाया है बल्कि इस आवाज को बुलंद किया है कि वो अपनी स्थिति में बदलाव चाहती हैं। महिलाओं ने बता दिया है कि उन्होंने सिर्फ उम्मीदवारों के लिए नहीं बल्कि सड़क, बिजली, पानी और महिला सुरक्षा जैसी चीजों के लिए वोट किया है। एनडीए ने महिला केंद्रित नीतियां बनाईं, शराबबंदी और जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। इस जनादेश में ये बातें दिख रही हैं। साफ दिख रहा है कि सभी जातियों और क्षेत्रों की महिला मतदाताओं ने नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में भारी मतदान किया है।
बिहार में नई राजनीति की शुरुआत
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे एनडीए की जीत से कहीं आगे तक फैले हैं। ये नतीजे बिहार में एक नई सियासत की शुरुआत है। यह बड़ी जीत न केवल एनडीए के प्रति निष्ठा का प्रतीक है, बल्कि बदलाव के बीच निरंतरता की मतदाताओं की चाहत को भी दर्शाती है। एक विरोधाभास जो मौजूदा भारतीय राजनीति को परिभाषित करता है।
महागठबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है, लिहाजा अब विश्लेषण विपक्षी गठबंधनों के सामने आने वाली चुनौतियों का भी होगा। अकेली बीजेपी या जेडीयू पूरे महागठबंधन पर भारी है। पहले नंबर की पार्टी आरजेडी तीसरे नंबर पर खिसक गई है। जनादेश से साफ है कि महागठबंधन के वादे और मतदाताओं की आकांक्षा मेल नहीं खाते। कांग्रेस तो कहीं खड़ी भी नहीं हो रही है।
जहां एनडीए का प्रचार अभियान बिहार के बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा था, वहीं महागठबंधन ने वोट चोरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के नारे देकर निराशा और नकारात्मक प्रचार अभियान चलाया।
कुल मिलाकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भारतीय लोकतंत्र की नब्ज को दिखाते हैं जिसमें जहां रणनीति, पहचान और उम्मीदों का असर चुनावी परिणामों को आकार देता है। एनडीए की व्यापक जीत केवल एक चुनावी जनादेश नहीं है; यह मतदाताओं की प्रगति, सहभागिता और उनकी जिंदगी की सचाइयों को दिखाता है।
अब एनडीए के सामने चुनौती होगी कि वो मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करे, खासकर महिलाओं और कमजोर वर्गों के लोगों की सुने। बिहार चुनाव के नतीजे हमें याद दिलाते रहेंगे कि लोकतंत्र के मूल में उम्मीद, बदलाव और बेहतर कल की अनवरत खोज जारी है।

– एनडीए की व्यापक जीत केवल एक चुनावी जनादेश नहीं है; यह मतदाताओं की प्रगति, सहभागिता और उनकी जिंदगी की सचाइयों को दिखाता है।
– अब एनडीए के समक्ष मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती

Related Posts

Medical Services
Hindi Edition

नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पद , 92 हजार तक सैलरी

June 30, 2026
ISRO Hackathon 2026: छात्रों के लिए स्पेस हैकाथॉन, 1 जुलाई तक करें आवेदन
Hindi Edition

भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन 2026 का इसरो ने किया शुभारंभ

June 30, 2026
Fire Safety MBA
Hindi Edition

आईपी विश्वविद्यालय फायर सेफ्टी में कॅरिअर बनाने का दे रहा मौका

June 30, 2026
यूपी
Hindi Edition

उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

June 30, 2026
aiims
Hindi Edition

एम्स में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

June 30, 2026
IIT Delhi
Hindi Edition

आईआईटी दिल्ली क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग्स 2027 में फिर अव्वल

June 30, 2026
Load More
Next Post
heart

क्या आप से पहले बूढ़े हो रहे आपके फेफड़े?

Recent News

Semiconductor
News

Finance Ministry okays Rs 1.25 lakh cr for Semiconductor Mission

by Blitz India Media
June 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Finance Ministry's Expenditure Finance Committee (EFC) has approved an outlay of Rs 1.25 lakh crore...

Read moreDetails
India Faces Water Crisis by 2030, ₹20 Lakh Crore Investment Opportunity

India’s water sector offers Rs 20 lakh cr investment

June 30, 2026
India Thailand Partnership

India, Thailand discuss strengthening strategic partnership

June 30, 2026
artificial intelligence

85 pc Indian consumers trust AI

June 30, 2026
Renewables in the reckoning

India’s energy boom draws US investors

June 30, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation